Bizzare Wedding Invitation
Bizarre Wedding Invitation: शादी के कार्ड तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन ऐसा कार्ड शायद ही कभी देखा हो. सोचिए, शादी का कार्ड हाथ में आए और पढ़ते ही आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक अनोखा शादी का निमंत्रण तेजी से वायरल हो रहा है. यह कार्ड अपनी डिजाइन या खूबसूरती की वजह से नहीं, बल्कि मजेदार और चौंकाने वाले अंदाज के कारण चर्चा में है. इंस्टाग्राम यूजर @vimal_official_0001 ने इस अनोखे कार्ड को साझा किया, जो अब लाखों बार देखा जा चुका है.
कार्ड की शुरुआत ही अनोखे हेडर से होती है, जिस पर लिखा है, “खतरनाक विवाह – मासूम बाराती.” इसमें पारंपरिक शादी के कार्ड की तरह शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन मजाकिया ढंग से. कार्ड में “अमंगल गुटखा खद्यम,” “दुखमंकम,” और “सर्वव्यासनम” जैसे अजीब शब्द लिखे गए हैं.
कार्ड में दुल्हन को “बीड़ी कुमारी उर्फ सिगरेट देवी” बताया गया है. वह “तंबाकू लाल जी” और “सुलफी देवी” की बेटी हैं, जो “420 यमलोक हाउस, दुख नगर” में रहती हैं. वहीं, दूल्हे का नाम “कैंसर कुमार उर्फ लाइलाज बाबू” रखा गया है. वह “गुटखा लाल जी” और “भगन देवी” के बेटे हैं और “गलत रास्ता, व्यासनपुर (नशा प्रदेश)” से ताल्लुक रखते हैं.
शादी के आयोजन स्थल को “श्मशान भूमि” बताया गया है. समय के स्थान पर “अनिश्चित” लिखा गया है. शादी को “परिणय सूत्र आत्महत्या बंधन” कहा गया है. कार्ड तंबाकू और गुटखे की लत के खतरों को व्यंग्यपूर्ण अंदाज में सामने लाता है.
इस कार्ड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसे 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने इसे “नशे के खतरों पर जागरूकता फैलाने का बेहतरीन तरीका” बताया. एक यूजर ने मजाक में कहा, “आपको तो नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए!” वहीं, दूसरे ने लिखा, “हजार तोपों की सलामी बनती है.”
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…