यूटिलिटी

अब OLA भी आपके घर 10 मिनट में पहुंचाएगा आटा-नमक समेत कई Grocery आइटम्स, Swiggy, Blinkit और Zomato के छूटे पसीने

OLA 10 Minute Delivery: जहां देशभर में आज एक तरफ क्रिसमस की बहार है वहीं अब कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ने यात्रा के लिए कैब ही नहीं बल्कि आपके घर आटा-नमक समेत कई Grocery आइटम्स की होम डिलीवरी करने का ऐलान कर दिया है वो भी महज 10 मिनट में.

एक दम सही सुना ओला ने अब घर-घर तक 10 मिनट में ग्रॉसरी और जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए लॉन्च किया है और अब इसका मुकाबला Zomato और Swiggy से होगा. ओला कैब्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी शेयर की गई है.

OLA से 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगा सामान

ओला अब आपको केवल यात्रा के लिए कैब ही मुहैया नहीं कराएगी बल्कि आपके घरों में जरूरत का सामान भी भेजेगी. ये काम केवल 10 मिनट में होम डिलीवरी कराकर करेगी. अब ओला कैब्स नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने क्विक डिलीवरी मार्केट में एंट्री की है. सोशल मीडिया पर ओला कैब्स अकाउंट पर ओला ग्रॉसरी सर्विस का ऐलान करते हुए कहा गया है कि यह सेवा अब पूरे देश में लाइव है और आप सिर्फ 10 मिनट में जरूरी सामानों की होम डिलीवरी ले सकते हैं.

30 फीसदी तक का मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप ओला ग्रॉसरी से कोई सामान ऑर्डर करते हैं तो आपको 30 फीसदी तक का डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके अलावा फ्री डिलीवरी का भी फायदा मिल सकता है. अगर आप किसी खास समय पर डिलीवरी पाने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना चाहते हैं तो शेड्यूल ऑर्डर का ऑप्शन भी मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि 10 मिनट डिलीवरी में ओला की एंट्री Zomato और Swiggy के लिए कैसे मुश्किल खड़ी करेगी.

यह भी पढ़ें: अगर आपको भी कुरियर कंपनी के नाम से आया है ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान, QR स्कैन करने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना…

Zomato और Swiggy के छूटे पसीने

जहां पहले Zomato और Swiggy घर-घर जाकर डिलीवरी करते थे वहीं अब कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला भी इसमें एंट्री कर चुकी है. जिसके बाद कॉम्पिटीशन और भी बढ़ गया है. बता दें कि देश में Zomato, Flipkart, Swiggy समेत अन्य कई छोटी बड़ी कंपनियां क्विक होम डिलीवरी सेवाएं दे रही है. Flipkart तो इसमें सबसे नया खिलाड़ी है लेकिन अब ओली का एंट्री हो गई है.

भारत का क्विक कॉमर्स मार्केट

कहा जाता है कि भारत का क्विक कॉमर्स मार्केट दुनिया के सबसे मजबूत मार्केट में से एक है. इस मार्केट में Zomato और Blinkit 46% मार्केट शेयर के साथ पहले नंबर पर है. Zepto 29% के साथ दूसरे नंबर पर तो वहीं Swiggy का मार्केट शेयर 25% है. वहीं भारत में लोग फास्ट डिलीवरी को काफी पसंद कर रहे हैं. इसलिए अमेजन भी एक नया डिलीवरी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का प्लान बना रही है. उम्मीद है कि इसे 2024 के लास्ट या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

41 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago