देश

अदालत में वर्चुअल सुनवाई के दौरान Mukhtar Ansari ने दी गवाह को धमकी, IPC की धारा 506 के तहत मामला दर्ज

Mukhtar Ansari: अदालत में वर्चुअल सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने एक गवाह को कथित तौर पर धमकी दी है. इतना ही नहीं अपने वकील से गवाहों के फोटो भी मांगे हैं. पुलिस ने राजनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि बांदा जिला जेल में बंद पांच बार के विधायक अंसारी पर आज़मगढ़ कोतवाली में आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कोतवाली के SHO राज कुमार सिंह ने कहा कि मऊ निवासी अशोक सिंह ने अंसारी के खिलाफ हत्या के मामले में गवाह को धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि अंसारी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर गवाह को धमकी दी थी.

यह भी पढ़ें: Delhi Floods: सिग्नेचर ब्रिज के पास पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों की बस्ती में पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बांटे बिजली के पंखे

आज़मगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने कहा कि 2014 में हुई हत्या के मामले के गवाह को सुरक्षा मुहैया कराई गई है. पुलिस ने कहा कि आज़मगढ़ के करवा क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हमलावरों ने राम इकबाल और पाचू की गोली मारकर हत्या कर दी. जांच के बाद पुलिस ने मुख्तार समेत नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. मुख्तार फिलहाल किसी अन्य मामले में बांदा जेल में बंद है.

यूपी के गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट मामले में सजा का ऐलान किया था. कोर्ट ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी मानते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही कोर्ट ने 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज

Yash Maheshwari Controversy: छठ पर्व और बिहार की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक कॉमेडी के…

2 minutes ago

कचरा उठाना कोई आसान काम नहीं! टेस्ट मैच देखते छात्रों पर मंत्री के बयान से क्यों भड़का विवाद?

न्यूज़ीलैंड में भारत और कीवी टीम के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए स्कूल से…

5 minutes ago

जी. कृष्णैया केस में बड़ा मोड़: आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने…

22 minutes ago

‘सिर्फ चमत्कार ही रोक सकता है’: नेतन्याहू के इस बयान के मायने क्या? इजरायल की सियासत में बड़ा उलटफेर

Benjamin Netanyahu Statement: इजरायल में गादी आइजेनकोट के पीएम बनने की आहट के बीच मंत्री…

31 minutes ago

एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के, 406 का वनडे चेज और 720 का टेस्ट स्कोर! 2026 में टीम इंडिया ने तोड़ दिए तमाम कीर्तिमान

Team India Records: साल 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. टीम इंडिया ने टी20…

55 minutes ago