देश

महिला के जूते में छिपकर बैठा था सांप, हाथ से खींचकर निकाला बाहर, देखें वायरल वीडियो

Snake Video:सांप बहुत ही खतरनाक जीव होते हैं, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं. अगर वो लोगों को वीडियो में भी नजर आते हैं तो उन्हें देख कर ही उनकी हालत खराब हो जाती है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें सांप ऐसी जगह छिपे मिलते हैं जो होश उड़ा देते हैं. कभी स्कूटी के अंदर तो कभी जूते के अंदर भी सांप छिपे मिलते हैं .हाल ही में सोशल मीडिया पर सांप से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें देख सकते हैं कि वो किस तरह एक जूते में छिपकर बैठा हुआ है. जैसे ही महिला का नजर उस जूते के अंदर पड़ती है उसकी आंखे फटी की फटी रह जाती है. जब महिला ने सांप को जूते के अंदर से बाहर निकालना चाहा तो सांप तन कर खड़ा हो गया. वीडियो में जो कुछ दिखा वो वाकई सहमा देने वाला था.

जूते के अंदर छुपा था सांप

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चमड़े का जूता दिखाई दे रहा है. महिला उस जूते को खंगाल रही है. बाहर से जूता नॉर्मल ही दिख रहा है. अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो बिना देखे जूते में पैर डालते हैं और उसके अंदर कोई कीड़ा बैठा रहता है, लेकिन जरा सोचिए कि इस वीडियो के हिसाब से अगर कोई इस जूते में पैर डालता तो उसकी क्या हालत होती. महिला जब जूते के अंदर के हिस्से में झांकती है तो उसे एक सांप अंदर की ओर बैठा नजर आता है. वो जूते को जमीन से ठोकती है तो सांप बाहर की ओर निकल आता है. पतला सा भूरे रंग और धारियों वाला सांप अंदर बैठा रहता है. महिला फिर उसे खींचकर बाहर निकालती है.

ये भी पढ़ें:भारी बारिश का असर रेलवे पर भी, नौ दिन में 700 से ज्यादा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें हुई रद्द

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये तो नया डर है! वहीं एक ने कहा कि आंटी बहुत बहादुर हैं. एक ने पूछा कि क्या वो सांप जहरीला है! जबकि एक ने कहा कि इस्लाम में कोई भी चीज 3 बार झाड़कर पहनी जाती है, उसके पीछे यही कारण है. एक ने कहा कि उस सांप का नाम कुकरी है और वो जहरीला नहीं होता. जबकि एक ने कहा कि इतने छोटे से सांप को निकालने में इतना वक्त लग गया, कोई बड़ा सांप होता तो पूरा दिन लग जाता.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago