सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
डिप्टी सीएम अजित पवार के पास आया वित्त मंत्रालय
Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद लंबे समय से अटका पड़ा मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को कर दिया गया है. बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी (अजित पवार गुट) के बीच मंत्रालय को चल रही खींचतान पर अब सहमति बन गई है और आखिरकार विभागों का बंटावारा हो गया है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त और योजना मंत्रालय सौंपा गया है. सुत्रों के मुताबिक वह इस मंत्रालय की मांग कर रहे थे. वहीं छगन भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है जबकि धनंजय मुंडे को कृषि मंत्रालय मिला है.
इससे पहले कृषि मंत्रालय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास था. वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग मिला है, अदिती सुनील तटकरे को महिला एवं बाल विकास, दिलीप वाल्से पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग मिला है.
बता दें कि, महाराष्ट्र में लंबी जद्दोजेहद के बाद आखिरकार सीएम शिंदे ने एनसीपी (NCP) के नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगा दी है. एनसीपी के कोटे में सात महत्वपूर्ण मंत्रालय आ गए हैं जिनमें वो वित्त मंत्रालय भी शामिल है जिसे लेकर काफी दिनों से रस्साकशी चल रही थी. वहीं शिंदे गुट के पास से कृषि मंत्रालय भी चला गया है.
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार और उनकी पार्टी के आठ अन्य विधायकों ने दो जुलाई को महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की थी. अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है. इसके बाद से एनसीपी वित्त मंत्रालय को अपने पास रखने की मांग रही थी जिसको लेकर काफी मंथन भी हुआ. इसी वजह से विभागों के बंटवारा होने में समय भी लग गया.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…