देश

Mainpuri Bypolls: शकुनि हैं रामगोपाल, अखिलेश को अपने गिरफ्त में रखा है- मुलायम के समधी का एक और हमला

Mainpuri Bypolls: मुलायम सिंह यादव के समधी और बीजेपी नेता हरिओम यादव ने समाजवादी पार्टी परिवार पर हमला बोला है. हरिओम यादव ने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypolls) में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को शकुनि कहा तो वहीं शिवपाल सिंह यादव पर भी तंज कसा.

भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुलायम के समधी हरिओम यादव इन दिनों सैफई परिवार से खफा हैं. मुलायम के सियासी गढ़ मैनपुरी (Mainpuri Bypolls) में बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के लिए वोट मांगने पहुंचे हरिओम ने कहा कि रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव को अपने गिरफ्त में रखा है. उन्होंने कहा कि रामगोपाल के रहते सपा का भला नहीं होगा. बीजेपी नेता हरिओम यादव ने कहा कि रामगोपाल यादव शकुनि हैं.

शिवपाल के बहाने तंज

वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पर तंज करते हुए कहा कि कहा चुनाव के बाद फिर शिवपाल को धोखा मिलेगा. चाचा शिवपाल सिंह यादव भतीजे और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से नाराज होकर खुद की पार्टी बना ली है. हालांकि मैनपुरी में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को अपना समर्थन दिया है.

डिंपल के लिए प्रचार रहे है शिवपाल

मैनपुरी मुलायम सिंह यादव की सियासी विरासत है और इसे बचाना समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती है. इसीलिए अखिलेश और डिंपल खुद शिवपाल के घर गए थे और उनका समर्थन मांगा था. जिसके बाद शिवपाल डिंपल के प्रचार में जुट गए हैं और वोट मांग रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Mainpuri Bypolls: दिलचस्प हुई मैनपुरी की चुनावी जंग, भतीजे अखिलेश से बोले चाचा शिवपाल- मुझ पर भरोसा करो, निराश नहीं करुंगा

पत्नी डिंपल के लिए प्रचार में जुटे अखिलेश

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद लोगों को संबोधित कर रहे हैं. बुधवार को अखिलेश यादव ने सपा के जिला कार्यालय पर सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया. अखिलेश ने कहा कि ये चुनाव तब हो रहा है, जब नेताजी हमारे बीच में नहीं है. ये पहला चुनाव है, जब नेताजी वोट नही मांग रह हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि उनके समर्थन में एक-एक वोट डालकर चुनाव जिताएं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

8 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago