IndiGo
देश में विमानों और हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला जारी है. इस क्रम में गुरुवार (14 नवंबर) को रायपुर में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी तो मुंबई एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
गुरुवार को नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान (Nagpur-Kolkata Flight Bomb Threat) में बम होने की धमकी मिलने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. पायलट को विमान के क्रू से जानकारी मिली थी कि विमान में बम है. इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई. जांच में जब सब कुछ ठीक पाया गया, जिसके बाद विमान को कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया.
रायपुर के सीएसपी लम्बोदर पटेल ने बताया है कि नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी. एक यात्री ने क्रू को कॉल किया था. जिसके बाद जानकारी पायलट से साझा की गई. चूंकि, नजदीक में रायपुर एयरपोर्ट था. इसलिए विमान के पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और इंडिगो फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.
सीएसपी लम्बोदर ने बताया है कि एयरपोर्ट पुलिस की निगरानी में फ्लाइट की जांच की गई. फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इसके अलावा यात्रियों और उनके सामानों की जांच भी गई. लेकिन, संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला है. जांच के बाद इंडिगो फ्लाइट को यहां से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिस यात्री ने कॉल की थी. उससे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के अनुसार विमान में करीब 187 यात्री सवार थे. जब बम की घटना की सूचना मिली तो यात्रियों की सांस अटक गई थी. रायपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच के बाद विमान को रवाना कर दिया गया.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai Airport Bomb) पर बुधवार दोपहर को बम की धमकी मिली, एक अज्ञात कॉलर ने दावा किया कि हवाई अड्डे को उड़ाने की साजिश रची जा रही है. यह कॉल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के नियंत्रण कक्ष को की गई. कॉलर ने विशेष रूप से मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति का नाम लिया, जो मुंबई से अजरबैजान जाने वाली उड़ान में विस्फोटक ले जा रहा था.
धमकी मिलने पर सीआईएसएफ ने तुरंत सहार पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई. अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी और गहन जांच की.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…