Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ 2024 के जनवरी महीने में रिलीज होने वाली है. ऐसे में अब फैन्स को फिल्म ‘फाइटर’ के ट्रेलर का इंतजार है. ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘फाइटर’ के ट्रेलर को लॉन्च करने की डेट अब सामने आ गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर मेकर्स आज ‘फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं. हालांकि अब सिद्धार्थ आनंद ने ‘फाइटर’ (Fighter) का ट्रेलर रिलीज करने के लिए एक नया प्लान बनाया है. बताया जा रहा है कि ट्रेलर को 15 जनवरी के दिन रिलीज किया जाएगा.
ऋतिक रोशन नई फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. बीते साल ऋतिक रोशन की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, वह बस फिल्म ‘टाइगर 3’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में कुछ देर के लिए दिखे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फाइटर’ में वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे. इसके बाद ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ कर रहे हैं. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2025 बताई जा रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन ने अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. ऋतिक रोशन ने बताया है कि- ‘कृष 4’ को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इस साल के अंत तक फैंस को ‘कृष 4’ (Krrish 4)को लेकर बड़ा अपडेट मिल जाएगा.
‘वॉर 2’ (War 2) को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट के बार में अभी ऑफिशियली पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि फिल्म में ऋतिक रोशन संग जूनियर एनटीआर के होने की खबर कंफर्म है.
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित धवन अपनी अपकमिंग फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित धवन अपनी आने वाली फिल्म में ऋतिक रोशन को कास्ट करने वाले हैं.
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) भी पिछले काफी समस से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर साथ में नजर आ सकते है.
पिछले काफी समय से ऋतिक रोशन का नाम फिल्म ‘सतरंगी’ (Satrangi) से जुड़ रहा है. हालांकि फिल्म से जुड़ी अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन की इस फिल्म पर अभी भी काम चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…