खेल

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 मैच में 43 रनों से हराया, रियान पराग ने लिए 3 विकेट

IND vs SL 1st T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है. पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हरा दिया. भारत द्वारा दिए गए 214 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 170 बनाकर ही आउट हो गई.

भारत ने श्रीलंका को दी शिकस्त

टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने धमाकेदार शुरुआत की, और पाथुम निसांका व कुसल मेंडिस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े. अर्शदीप सिंह ने कुसल मेंडिस को 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया. विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 27 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. इसके बाद कुसल परेरा और कामिंडु मेंडिस ने क्रमशः 20 और 12 रनों की पारी खेली. अक्षर पटेल ने परेरा को आउट किया और उन्होंने पथुम निसांका को भी 79 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करके भारत को अहम सफलता दिलाई. परेरा ने 48 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के लगाए.

रियान पराग का शानदार प्रदर्शन

इसके बाद श्रीलंका का मिडिल और लोअर मिडिल ऑर्डर टिक नहीं सका. भारत की ओर से रियान पराग ने 1.2 ओवर में 5 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे. भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक रन बनाते हुए 26 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

ये भी पढ़ें- Women Asia Cup: भारतीय महिला खिलाड़ियों ने नेपाल को चटाई धूल, 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

13 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

36 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

49 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

52 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago