देश

मुंबई की मेयर अब सामान्य महिला… जानिए लॉटरी के नतीजों में किसे कौन-सा कोटा मिला, फैसले पर सवाल उठा रहा उद्धव गुट

Mumbai Mayor Race: मुंबई मेयर के चुनाव की चल रही दौड़ में एक नया अपडेट सामने आया है. महापौर के लिए लॉटरी में महिला कोटे पर मुहर लगी है. इसका मतलब साफ है कि मुंबई का अगला मेयर कोई महिला होगी. इस फैसले के बाद से पार्टियों की अंकगणित पूरी तरह से बदल गई है.

29 महानगरपालिकाओं में कौन बनेगा मेयर?

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार, 22 जनवरी को राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मेयर पद के आरक्षण की आधिकारिक घोषणा कर दी है. मंत्रालय में आयोजित आरक्षण लॉटरी के मुताबिक, 29 में से 16 सीटें तमाम श्रेणियों के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं. इस बार महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है, जहां कुल 17 सीटों पर महिला मेयर चुनी जाएंगी.

मुंबई (बृहन्मुंबई), पुणे, नागपुर और नाशिक जैसी प्रमुख महानगरपालिकाएं ‘सामान्य महिला’ (Open Woman) श्रेणी के लिए आरक्षित हुई हैं. वहीं, ठाणे को अनुसूचित जाति (SC) और कल्याण-डोंबिवली को अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. जालना और लातूर की सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के लिए 8 सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें अहिल्यानगर और अकोला जैसी जगहों पर महिला मेयर होंगी. इस आरक्षण ने आने वाले मेयर चुनावों के लिए पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह बदल दिया है.

मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं में मेयर लॉटरी की लिस्ट देखें

 

संख्या महानगरपालिका मेयर पद आरक्षण
1 मुंबई सामान्य (महिला)
2 नवी मुंबई सामान्य (महिला)
3 छत्रपति संभाजीनगर सामान्य
4 वसई-विरार सामान्य
5 कल्याण-डोंबिवली अनुसूचित जनजाति (ST)
6 कोल्हापुर ओबीसी
7 नागपुर सामान्य
8 सोलापुर सामान्य
9 अमरावती सामान्य
10 अकोला ओबीसी (महिला)
11 नासिक सामान्य
12 पिंपरी-चिंचवड़ सामान्य (महिला)
13 पुणे सामान्य (महिला)
14 उल्हासनगर ओबीसी
15 ठाणे अनुसूचित जाति (SC)
16 चंद्रपुर ओबीसी (महिला)
17 परभणी सामान्य
18 मीरा-भायंदर सामान्य
19 नांदेड़-वाघाला सामान्य
20 पनवेल ओबीसी
21 भिवंडी-निजामपुर अनुसूचित जाति (SC)
22 लातूर अनुसूचित जाति (महिला) (SC)
23 मालेगांव सामान्य
24 सांगली-मिराज-कुपवाड सामान्य
25 जलगांव ओबीसी (महिला)
26 अहिल्यानगर ओबीसी (महिला)
27 धुले सामान्य
28 जालना अनुसूचित जाति (महिला) (SC)
29 इचलकरंजी ओबीसी

 

उद्धव ठाकरे ने लॉटरी सिस्टम को किया बॉयकॉट

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना यूबीटी ने लॉटरी प्रक्रिया का बॉयकॉट किया है. बीएमसी की पूर्व मेयर रहीं किशोरी पेडनेकर का आरोप है कि यह लॉटरी शासकों की संख्या को देखते हुए की गई है. अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के साथ अन्याय हुआ है. किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह लॉटरी जानबूझकर की गई है.


ये भी पढ़ें: सिर्फ मराठी मानुस ही नहीं! मुंबई के 94 साल के इतिहास में इन गैर-मराठी दिग्गजों ने भी संभाली शहर की कमान, कितने हिंदी भाषी बने मेयर?


सियासी दांव पेंच तेज

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में महापौर पद के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य की राजनीति में नई सरगर्मियां तेज हो गई हैं. लॉटरी के नतीजों के सामने आते ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल अब अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. खास तौर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मेयर पद के लिए सामान्य महिला वर्ग को आरक्षण मिलने के बाद सियासी माहौल और ज्यादा गर्मा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago