मुंबई की बारिश | फोटो-IANS
Mumbai Rain: मुंबई में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसी दौरान विक्रोली में एक मकान का कुछ हिस्सा ढह जाने के कारण नाबालिग बेटे और उसके पिता की मौत हो गई है. इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी. घटना के बाद से ही इलाके में कोहराम मचा हुआ है.
बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, हादसा रविवार रात करीब 11.15 बजे एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने मुंबई दमकल विभाग को बताया कि मुंडेर (लोहे की बीम) का कुछ हिस्सा और एक मंजिल का स्लैब गिर गया था. टूटे हुए हिस्से का कुछ भाग लटका हुआ था जिसे उपकरणों की मदद से दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने हटाया.
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त स्थानीय लोगों ने दो लोगों को वहां से निकाला और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही उन्हें एक निजी वाहन में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों को ही मृत घोषित कर दिया गया. दोनों पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं. मृतक की पहचान नागेश आर. रेड्डी (38) और रोहित रेड्डी (10) के रूप में हुई है. तो वहीं बीएमसी ने कहा है कि मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…
Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…