Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Modi 3.0: पीएम मोदी ने नए मंत्रिमंडल से इस तरह साधा जातीय समीकरण, देखें किस वर्ग के कितने मंत्रियों को किया गया है शामिल

Narendra Modi Cabinet: प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में इस बार 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं.

Narendra Modi Cabinet

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

Narendra Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनके साथ ही 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली है. रविवार को हुए राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह का न केवल देश बल्कि विदेशी मेहमान भी साक्षी बने. तो वहीं इस बार पीएम मोदी की सरकार में सभी जातियों को खुश करने की कोशिश की गई है. इसीलिए इस बार जातिगत समीकरण को ध्‍यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का बंटवारा किया गया है.

24 राज्यों के सभी क्षेत्रों का कर रहे हैं प्रतिनिधित्व

प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में इस बार 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. सभी मंत्री देश के 24 राज्यों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Modi 3.0: मोदी 2.0 में मंत्री रहे इन 34 पार्टी नेताओं को इस बार नहीं मिल पाई मंत्रिमंडल में जगह

इतने सवर्ण और ओबीसी

पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 21 सवर्ण, 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक मंत्रियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा 18 वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं. पीएम मोदी के इस नए मंत्रिमंडल में 11 एनडीए सहयोगी दलों से मंत्री बनाए गए हैं. इसमें से 43 ऐसे सांसद मंत्री बने हैं, जो संसद में 3 या उससे अधिक कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं. इसके साथ ही 39 ऐसे मंत्री बनाए गए हैं, जो पहले भी भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी मिली कैबिनेट में जगह

पीएम मोदी के इस मंत्रिमंडल में कई पूर्व मुख्यमंत्री, 34 राज्य विधानसभाओं में सेवा दे चुके सदस्य और 23 राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके सदस्यों को भी सांसद चुने जाने के बाद जगह दी गई है.

ये हैं सवर्ण मंत्रियों के नाम

सवर्ण मंत्रियों में अमित शाह, एस. जयशंकर, मनसुख मांडविया, राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, जयंत चौधरी, धर्मेन्‍द्र प्रधान, रवनीत बिट्टू, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय सेठ, राम मोहन नायडू, सुकांत मजूमदार, प्रह्लाद जोशी, जेपी. नड्डा, गिरिराज सिंह, ललन सिंह, सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं.

ये हैं ओबीसी मंत्रियों के नाम

ओबीसी मंत्रियों में सीआर पाटिल, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, बीएल वर्मा, रक्षा खडसे, प्रताप राव जाधव, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भूपेंद्र यादव, भगीरथ चौधरी, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, एचडी कुमारस्वामी, नित्यानन्द राय के नाम शामिल हैं.

दलित व आदिवासी मंत्रियों के नाम

दलित मंत्रियों में एसपी बघेल, कमलेश पासवान, अजय टम्टा, रामदास आठवले, वीरेंद्र कुमार, सावित्री ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, रामनाथ ठाकुर का नाम शामिल हैं तो वहीं आदिवासी मंत्रियों में जुएल ओराम, श्रीपद येसो नाइक, सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital