मनोरंजन

करण जौहर-यश चोपड़ा की हरकतों से फरीदा जलाल का दुखा दिल, बोलीं- बदल जाते हैं लोग…

Farida Jalal Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस फरीदा जलाल को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया था. इस सीरीज में फरीदा जलाल के रोल और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था. एक्ट्रेस अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस में से एक रही हैं, उन्होंने बड़े से बड़े फिल्म मेकर्स के साथ काम किया है. लेकिन बीच में एक ऐसा दौर आया जब फिल्म मेकर यश चोपड़ा और करण जौहर ने उन्हें काफी हार्ट किया. फरीदा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने किए वादे से मुकर गए है.

फरीदा जलाल का दुखा दिल

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में फरीदा ने बताया कि करण जौहर और यश चोपड़ा की वजह से उनका दिल काफी दुखा है. दोनों ने अपना वादा तोड़ा. इसके बावजूद उन्होंने खुद कॉल कर फरीदा को ‘दिल तो पागल है’ में छोटा सा रोल दिया वो दर्द कम नहीं हुआ. ये इसलिए दर्द भरा था क्योंकि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में उनका बड़ा रोल था और आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते थे कि फरीदा ‘दिल तो पागल है’ में काम करें. फरीदा ने कहा कि पहले मुझे लगा था कि डीडीएलजे के बाद उनके पास मेरे लिए कोई रोल नहीं बचा है, वर्ना वह मुझे बाकी फिल्मों में क्यों न लेते?’

यश जी ने कही बड़ी बात

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिर मुझे एक दिन यश जी कॉल आया और कहा-मेरे पास आपके लिए एक रोल है. हालांकि मेरे बेटे आदित्य को लगता है कि आप ये नहीं करोगी तो मैंने कहा कि मैं आपसे बात करता हूं. कभी भी मुझे और आदि को मना मत करना. ये सिलसिला चलता रहा लेकिन दिल तो पागल है के बाद मैं इस सिलसिला के चलते रहने की उम्मीद की लेकिन क्या हुआ? मैं रिश्ते को बनाए रखने के लिए तैयार थी मगर मेरी जगह आप किसी और को कास्ट करेंगे तो मेरा दिल तो दुखेगा ही.

ये भी पढ़ें:Narendra Modi Shapath Grahan: पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए इस दिग्गज सुपरस्टार को दिया न्योता?

करण ने भी किया दुखी

फरीदा जलाल ने कहा कि करण ने भी मेरे को हर्ट किया है. उन्होंने कहा कि जब करण ने मुझे स्टूडेंट ऑफ द ईयर ऑफर किया तो उस वक्त को याद कर रही थी जब एक दिन मैं अपनी कार में थीं और मुझे करण का कॉल आया. करण ने कहा कि वो चाहते हैं कि मैं दादी का रोल करूं और मैंने कहा बिल्कुल मैं करूंगी.

करण ने ऑफिस में मुझे कॉल करने के लिए मना किया था. उन्होंने कहा कि मैं आपको खुग कॉल करूंगा. करण ने ऐसा क्यों कहा? क्योंकि वो जानते थे कि मेरे साथ कई तरह से अन्याय किया गया है. इसी के साथ फरीदा ने कहा कि करण के प्रोडक्शन हाउस ने कई फिल्में बनाई लेकिन मुझे ऑफर नहीं किया.

लोग वफादारी बदलते हैं: फरीदा

आखिर में फरीदा ने कहा-मुझे इससे हार्ट हुआ कि लोग वफादारी बदलते हैं और इस हद तक कि मुझे कभी याद नहीं करते ये दुखद है. ‘मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं.  वो शुरूआती दौर में थे और हम वहां उनका हाथ पकड़ने के लिए साथ थे. एक प्वाइंट ऑफ टाइम के बाद एक एक्टर को भी इसकी जरूरत होती है.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

5 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

30 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

54 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago