Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mumbai: बारिश की वजह से घर का गिरा एक हिस्सा, पिता के साथ नाबालिग बेटे की मौत, मचा कोहराम

हादसा रविवार रात करीब 11.15 बजे एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में हुआ.

mumbai rain

मुंबई की बारिश | फोटो-IANS

Mumbai Rain: मुंबई में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसी दौरान विक्रोली में एक मकान का कुछ हिस्सा ढह जाने के कारण नाबालिग बेटे और उसके पिता की मौत हो गई है. इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी. घटना के बाद से ही इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, हादसा रविवार रात करीब 11.15 बजे एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने मुंबई दमकल विभाग को बताया कि मुंडेर (लोहे की बीम) का कुछ हिस्सा और एक मंजिल का स्लैब गिर गया था. टूटे हुए हिस्से का कुछ भाग लटका हुआ था जिसे उपकरणों की मदद से दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने हटाया.

ये भी पढ़ें-Modi 3.0: पीएम मोदी ने नए मंत्रिमंडल से इस तरह साधा जातीय समीकरण, देखें किस वर्ग के कितने मंत्रियों को किया गया है शामिल

स्थानीय लोगों ने दो लोगों को भेजा अस्पताल

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त स्थानीय लोगों ने दो लोगों को वहां से निकाला और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही उन्हें एक निजी वाहन में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों को ही मृत घोषित कर दिया गया. दोनों पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं. मृतक की पहचान नागेश आर. रेड्डी (38) और रोहित रेड्डी (10) के रूप में हुई है. तो वहीं बीएमसी ने कहा है कि मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital