देश

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी डीके राव को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें अपराध की दुनिया से कैसे जुड़े तार?

मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. डीके राव पर आरोप है कि उसने अपने छह साथियों के साथ मिलकर एक होटल मालिक से ₹2.5 करोड़ की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी.

मुंबई क्राइम ब्रांच को एक होटल व्यवसायी ने शिकायत दी थी कि डीके राव और उसके साथियों ने होटल पर कब्जा करने और रंगदारी वसूलने की साजिश रची थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने डीके राव समेत सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. डीके राव को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

डीके राव का आपराधिक इतिहास

डीके राव का असली नाम दिलीप मल्लेश वोरा है. वह मुंबई के माटुंगा इलाके की झुग्गियों में पला-बढ़ा. 90 के दशक में वह डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिए छोटा राजन का करीबी सहयोगी बन गया. डीके राव पर व्यापारियों से जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं.

2017 में भी उसे रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उसे जमानत दी थी. इसके बाद भी वह अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा.

राजन गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

इससे पहले मुंबई पुलिस ने छोटा राजन गिरोह के 62 वर्षीय सदस्य विलास बलराम पवार उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया था. पवार हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है. पवार के खिलाफ कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं और वह पिछले 16 सालों से फरार था. देवनार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने उसे 2 जनवरी को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया.


ये भी पढ़ें- टेरर फंडिंग मामले में राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने NIA से मांगा जवाब


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

1 minute ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

16 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

25 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

48 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

56 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

59 minutes ago