लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने किशोर न्याय मामलों में देरी पर जताई चिंता, केंद्र व दिल्ली सरकार समेत कई आयोगों को भेजा नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष लंबित मामलों की भारी संख्या और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के पूर्ण रूप से प्रभावी क्रियान्वयन में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) और अधिनियम की धारा 16(2) के तहत गठित उच्च स्तरीय समिति को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने सभी पक्षों से कहा है कि वे चार हफ्तों के भीतर अपना लिखित जवाब दाखिल करें. साथ ही याचिकाकर्ता को निर्देश दिया गया है कि वह इन जवाबों पर दो सप्ताह के भीतर अपना प्रत्युत्तर (rejoinder) दाखिल करे. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख तय की है.

हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति के समक्ष रिपोर्ट देने के निर्देश

कोर्ट ने याचिकाकर्ता संस्था iProbono India Legal Services को निर्देश दिया है कि वह याचिका में उठाए गए सभी मुद्दों पर 15 दिनों के भीतर एक विस्तृत प्रतिवेदन हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति को सौंपे. याचिका में मांग की गई है कि किशोर न्याय बोर्डों के समक्ष लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए.

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की पीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए दिल्ली सरकार के वकील से कहा कि किशोर न्याय अधिनियम को लागू करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. अधिनियम के तहत बोर्डों का गठन, उनका संचालन और उनकी समीक्षा राज्य सरकार के ही अधीन है.

याचिका में उठाए गए प्रमुख मुद्दे

याचिका में यह भी कहा गया है कि किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं, विशेष रूप से धारा 14 और धारा 15, में निर्धारित जांच और निपटारे की समयसीमा का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे बच्चों के पुनर्वास और सामाजिक पुनः समावेशन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इससे कानून का मूल उद्देश्य ही निष्प्रभावी हो गया है.

याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) और मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (CMM) को, अधिनियम की धारा 16(1) के तहत, हर तीन महीने में बोर्डों में लंबित मामलों की समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाए. साथ ही इन रिपोर्टों को न्यायालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

ये भी पढ़ें- देश के पहले बौद्ध मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस बी. आर. गवई, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकी हमलों और न्यायिक जिम्मेदारी पर दी प्रतिक्रिया

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

27 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

48 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago