देश

बज़्म-ए-सहाफ़त: Bharat Express उर्दू के कॉन्क्लेव में जुटेंगी राजनीति और पत्रकारिता की चर्चित हस्तियां

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की उर्दू टीम ओर से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में उर्दू पत्रिकारिता पर आधारित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ आयोजित किया जा रहा है. इसे ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ नाम दिया गया है, जिसका तात्‍पर्य है- उर्दू पत्रकारिता की महफ़िल.

इस कॉन्क्लेव में जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सैयद नासिर हुसैन और समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन चौधरी समेत अनेक हस्तियां शामिल होंगी. वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर गठित JPC के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल भी शरीक होंगे.

इस कॉन्क्लेव में उर्दू पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. भारत एक्सप्रेस उर्दू टीम द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उर्दूघर, राउज़ एवेन्यू, डीडी मार्ग-नई दिल्ली में आयोजित इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ रविवार, 27 अक्टूबर 2024 को दोपहर 2:30 बजे होगा.

इस कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों जैसे- जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और आईआईएमसी में उर्दू पत्रकारिता से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रमुख स्थान हासिल करने वाले छात्रों को भी पत्रकारिता के पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा.

सियासी दलों के चर्चित नेता लेंगे कॉन्क्लेव में हिस्‍सा

इस कॉन्क्लेव में जहां एक ओर जाने-माने धार्मिक विद्वान, जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी मौजूद रहेंगे, वहीं दूसरी ओर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी हिस्सा लेंगे. मौलाना सैयद अरशद मदनी के अलावा यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात न्यायविद्, इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, प्रख्यात शायर व कांग्रेस नेता इमरान प्रताप गढ़ी, कांग्रेस पार्टी की नेता अलका लांबा, राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, कांग्रेस पार्टी के नेता मीम अफजल, आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर अनवर पाशा, पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता हारून यूसुफ, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया चेयरपर्सन मुहम्मद हिदायतुल्लाह खलील एवं भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी भी नजर आएंगी.

प्रमुख साहित्यिक एवं शैक्षणिक हस्तियों को बुलावा

‘भारत एक्सप्रेस उर्दू कॉन्क्लेव’ में जामिया मिलिया इस्लामिया के उर्दू विभाग के प्रोफेसर नदीम अहमद, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी-जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अख्तरुल वासे (पद्मश्री से सम्‍मानित), प्रसिद्ध सर्जन डॉ माजिद तालिकोटी, रोजनामा ​​इंगलबाल के संपादक विदूद साजिद, मासूम मुरादाबादी, मुंसिफ टीवी के वरिष्ठ संपादक खुर्शीद रब्बानी, जवाहरलाल नेहरू स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के वरिष्ठ प्रोफेसर सर ख्वाजा इकरामुद्दीन, दिल्ली विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अबू बकर इबाद, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी-हैदराबाद के पत्रकारिता विभाग के डीन प्रोफेसर एहतेशाम अहमद खान, नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज के निदेशक डॉ. शम्स इकबाल, भारतीय मुस्लिम बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संयोजक कलीम अल हफीज. पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अधिवक्ता ज़ेडके फै़ज़ान, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शाहिद अली, मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. सेहर कु़रेशी, हब सैन्स इंटेल ग्रुप के संस्थापक एम आसिफ हबीब, द हिंद गुरु अकादमी के संस्थापक नूर नवाज़ ख़ान, सुप्रीम कोर्ट के वकील इरशाद अहमद, डॉ. आईआईएमसी से जुड़े वीरेंद्र कुमार भारती और कई अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

19 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

26 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

26 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

35 minutes ago