यूटिलिटी

EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने खोली चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स की पोल, डेटा लीक से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने लोगों को चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया है. आज उन्‍होंने एक ट्वीट में इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स साझा किए.

निशांत पिट्टी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में दिखाया गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मी अपनी डिफेंस आईडी दर्ज करके दिल्ली से कोच्चि जैसे रूट्स के लिए रियायती टिकट बुक कर रहे हैं.

निशांत पिट्टी ने चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया से भारतीय सैनिकों की यात्रा की जानकारी, जैसे तारीख और गंतव्य, चीनी कंपनियों तक पहुंच सकती है, जो भारत के लिए संवेदनशील डेटा लीक का कारण बन सकता है.

उन्होंने कहा, “हमारे दुश्मन यह जान सकते हैं कि हमारे सैनिक कहां जा रहे हैं. इस खामी को तुरंत ठीक करना होगा.” स्क्रीनशॉट्स में दिखाया गया कि यह छूट सशस्त्र बलों, उनके परिवार और युद्ध विधवाओं के लिए लागू है, लेकिन इसके लिए वैध आईडी दिखाना अनिवार्य है.

यह भी पढिए: निशांत पिट्टी ने लोगों से की अपील, बोले- तुर्की और अजरबैजान की न करें यात्रा करें, जानें क्या है वजह

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कई यूजर्स ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और चाइना से जुड़े ट्रैवल प्लेटफॉर्म को सुरक्षा खतरा करार दिया है.

कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि सशस्त्र बलों के लिए स्थायी छूट की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन ऐसी जोखिम भरी प्रणाली से नहीं. इस मामले ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढिए: EaseMyTrip का बड़ा दावा – चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, सतर्क रहें हिंदुस्‍तानी

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

8 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

13 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

26 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

53 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago