दुनिया

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच किम जोंग की दहशत, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है. दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को एक बयान में इसकी पुष्टि की है.  योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने कहा कि उसने पश्चिमी प्रांत नॉर्थ ह्वांगहे के सारीवोन क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे लॉन्च का पता लगाया है.

इन मिसाइलों ने समुद्र में गिरने से पहले लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय की. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एक अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उत्तर कोरिया के लेटेस्ट लॉन्च में उसके केएन-25 सुपर लार्ज 600 मिलीमीटर मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर शामिल थे. ऐसा माना जाता है कि यह हथियार दक्षिण कोरिया में कहीं भी हमला करने में सक्षम है.

चुनाव के समय लॉन्च की गईं मिलसाइलें

हालांकि, अधिकारी ने दागी गई मिसाइलों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि जानकारी जुटाई जा रही है. दरअसल, यह मिसाइल लॉन्च उस समय किया गया है, जब अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है.

हथियार परीक्षण कर सकता है उत्तर कोरिया

इस बीच, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हथियार परीक्षण कर सकता है, ताकि वह अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके और अपनी परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन कर बाहरी ध्यान आकर्षित कर सके. उत्तर कोरिया ने गुरुवार को पूर्वी सागर में ह्वासोंग-19 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का लॉन्च किया था. इसके बाद पांच दिन के बाद उत्तर कोरिया ने फिर से छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 hour ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

2 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago