मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन.
Murshidabad Protest Against Waqf Act: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार (12 अप्रैल) को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हिंसक झड़पों के बाद पिता-पुत्र सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पिता और पुत्र को हिंसा प्रभावित शमशेरगंज इलाके में स्थित जाफराबाद में उनके घर के अंदर चाकू के कई घाव मिले. हमलावरों ने हरगोबिंद दास (74) और उनके 40 वर्षीय बेटे चंदन दास के घर पर हमला किया. पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.
उनके अनुसार, दोनों पीड़ित अपने घर के अंदर पड़े मिले और उन्हें पास के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. उनके परिवार ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके घर में लूटपाट की और जाने से पहले दोनों को चाकू मार दिया. अधिकारी ने बताया कि एक अलग घटना में शमशेरगंज ब्लॉक के धुलियान में दिन में एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गई. वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को जिले के सूती और शमशेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा की खबर मिली थी.
मुर्शिदाबाद जिले में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार (11 अप्रैल) को जिले में भड़की हिंसा के सिलसिले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि “याद रखें, हमने वह कानून नहीं बनाया है जिस पर बहुत से लोग भड़के हुए हैं. यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है. इसलिए आप जो जवाब चाहते हैं, वह केंद्र सरकार से मांगा जाना चाहिए.” सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा. “हमने इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है – हम इस कानून का समर्थन नहीं करते हैं. यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा. तो दंगा किस बात का है.”
-भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…