देश

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने पकड़ा उग्र रूप, पथराव और आगजनी से दहला इलाका

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार को वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. जंगीपुर इलाके में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पहले तो नारेबाजी की, लेकिन देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई. उन्होंने सड़कों को जाम किया और पुलिस के रोकने पर झड़प शुरू हो गई.

स्थिति हाथ से निकल गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों पर हमला किया. कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई, जबकि कई अन्य वाहनों को बुरी तरह तोड़ दिया गया. पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिससे कई जवान घायल हो गए. हालात को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

वक्फ कानून वापस लेने की उठी मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक नया वक्फ कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध रुकेगा नहीं. उन्होंने इसे मुस्लिम समाज के अधिकारों पर हमला बताया है और कहा है कि यह कानून उन्हें मंजूर नहीं है.

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बंगाल एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है. मुर्शिदाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोग वक्फ कानून के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. ममता बनर्जी राज्य पर से नियंत्रण खो चुकी हैं और अब सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं.”

विवादों में घिरा नया वक्फ कानून

गौरतलब है कि संसद से पास होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है. इसके साथ ही पुराने वक्फ एक्ट, 1995 का नाम बदलकर अब ‘उम्मीद अधिनियम 1995’ कर दिया गया है. इस कानून के खिलाफ देशभर में मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है.

अब तक वक्फ कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली छह याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं. कोर्ट ने इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है, लेकिन फिलहाल तारीख तय नहीं हुई है.


ये भी पढ़ें- वाराणसी में 22 लोगों ने 19 वर्षीय लड़की से किया रेप….फिर नशीला पदार्थ खिलाकर चौराहे पर छोड़ा


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

2 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

19 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

23 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

40 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago