पुलिस के साथ आरोपित (लाल घेरे में)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की भौराकलां पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैत के परिवार को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. आरोपी ने बीकेयू सुप्रीमो नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी.
इस पूरे मामले को लेकर राकेश टिकैत ने खुद ही वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी और बताया था कि 8 मार्च को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके भाई नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसको लेकर इस मामले में गौरव टिकैत के द्वारा भौराकला थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने धारा 507, 506 में मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से हरियाणा निवासी विशाल पुत्र देवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
पढ़ें इसे भी- Muzaffarnagar: राकेश टिकैत के परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, किसान नेता ने सरकार से मांगी सुरक्षा
आरोपी विशाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जस्ट डायल से उसने गौरव टिकैत का नंबर हासिल किया था, इसके बाद 8 तारीख की शाम को शराब के नशे में उसने गौरव टिकैत के नंबर पर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस द्वारा इस मामले की मीडिया में एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है, जिसमें यह कहा गया है कि आरोपी ने फोन कर गौरव टिकैत से अभद्र भाषा का प्रयोग किया था.
इस पूरे मामले में सीओ फुगाना देवव्रत बाजपेई ने बताया कि दिनांक 9 मार्च 2023 को गौरव चौधरी द्वारा भोराकला थाने मे एक लिखित तहरीर दी गई थी. जिसमे उनके द्वारा बताया गया की फोन पर किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. भौराकला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था और जाँच पड़ताल के उपरांत 11 मार्च को एक अभियुक्त विशाल पुत्र देवा सिंह जोकि दिल्ली का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया गया है. गहनता से पूछताछ मे यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था और फिर उसके द्वारा गौरव को फोन करके धमकाया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…