देश

‘किडनी, लिवर फॉर सेल’- शख्स ने क्यों लगाया घर के बाहर बोर्ड?

Thiruvananthapuram: ‘किडनी, लिवर फॉर सेल’ –यह पोस्टर तिरुवनंतपुरम के मनाकौड में एक घर के सामने दिखाई दिया. ये देख कर वहां से गुजरने वाले लोग सोचने लगे कि यह या तो प्रैंक है या सरकार को ट्रोल करने के लिए इस तरह की हरकत की गई है. विज्ञापन के साथ दो फोन नंबर भी दिए गए हैं. जब नंबर डायल किए गए तो वे असली निकले. वहीं इसके पीछे हैरान कर देने वाली वजह भी सामने आई है.

बोर्ड लगाने वाला शख्स मानाकौड़ पुथेन रोड का संतोष कुमार है जिसकी उम्र लगभग 50 साल है. संतोष ने कहा कि वह एक फल की दुकान पर काम करता था, जहां बोरी उठाने के दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया. उन्हें इलाज कराना पड़ा, और अब उनके पास पैसे नहीं हैं. वह मानाकौड जंक्शन के पास परिवार की जमीन का एक टुकड़ा बेचना चाहता है. हालांकि, जमीन को लेकर उसके भाई से विवाद चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar: राकेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ़्तार, जस्ट डॉयल से लिया था नम्बर

मुश्किलों से जूझ रहा परिवार

उसके भाई ने मीडियाकर्मियों को बताया कि संपत्ति उनकी मां के नाम पर थी जो अब संतोष सहित छह भाई-बहनों के नाम पर है. संतोष ने कहा कि उनकी पत्नी बच्चों के लिए कुछ ट्यूशन क्लास लेती थीं लेकिन कोविड-19 के बाद यह भी बंद हो गया. ऐसे कठिन हालात में परिवार ने कहा कि उनके पास अपने महत्वपूर्ण अंगों को बेचने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago