देश

UP News: यूपी में H3N2 फ्लू को लेकर कल जारी होगी नई गाइडलाइन, डाक्टरों ने कहा- खुद से न लें दवा

H3N2 Flu: इंफ्लुएंजा वायरस के ए सबटाइप एच3एन2 का खतरा बढ़ने की स्थिति में उत्तर प्रदेश में कल (13 मार्च 2023) को नई गाइडलाइन जारी होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चिकित्सकों ने लोगों को खुद से दवा न लेने के लिए चेताया है. इससे न घबराने की भी बात कही है और मास्क लगाकर बाहर निकलने के साथ ही कहा है कि हो सके तो कोशिश करें की भीड़ वाली जगहों से बचें. इस फ्लू से देश में दो लोगों की मौत हो चुकी है. इसी के बाद से यूपी में इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है. सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है, जिसमे भी यह लक्षण दिखाई दे रहा है, उसके सैम्पल क़ो जांच के लिए भेजा जा रहा है.

खुद दवा लेने से बचना चाहिए

केजीएमयू में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की सीनियर फैकल्टी शीतल वर्मा ने कहा कि इन्फ्लूएंजा ए वायरस उप-प्रकार एच3एन2 कोई नई बात नहीं है. लोगों को पीड़ित होने पर बगैर डॉक्टर के सलाह के खुद दवा लेने से बचना चाहिए. घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ का अनुभव करने वाले लोगों के लिए बेहतर है कि वे खुद दवा खरीदने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि यह फ्लू वैरिएंट अलग है.

पढ़ें इसे भी- UP News: H3N2 का खतरा, राजधानी में बढ़ी सतर्कता, लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीज

इस सम्बंध में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि ऐसा खान-पान रखें कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर्याप्त रहे. अनजान लोगों के साथ निकट संपर्क से बचें. एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव अभिषेक शुक्ला ने मीडिया को जानकारी दी कि इन दिनों खांसी की लंबी अवधि का अनुभव करने वालों में से अधिकांश के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, यह उम्र या किसी अन्य पहले से मौजूद बीमारी के कारण हो सकता है.

सीएमओ क़ो दिए गए निर्देश

वहीं स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रदेश के सभी सीएमओ क़ो निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यूपी में एच3एन2 इंफ़्लूएंजा का लेकर गाइड लाइन तैयार की जा रही है. कल नए सिरे से गाइड लाइन जारी होगी. इसी के साथ यूपी में लोगों को मास्क लगाने की अपील की गई है. साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि प्रदेश में एच3एन 2 के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन इसे भी सामान्य फ़्लू की तरह ही बताया जा रहा है लेकिन सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

30 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

39 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

45 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago