देश

UP News: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहा माफिया अतीक का करीबी नफीस गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50000 का इनाम

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे 50000 के इनामी नफीस को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. उम्मीद है कि पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं और इसी के साथ फरार अतीक की बीवी व अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है. क्योंकि वह माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी रहा है. देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसके बाएं पैर में गोली लगी है. वहीं उसके अन्य साथी मौका पाते ही फरार हो गए हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे प्रयागराज- प्रतापगढ़ सीमा पर आनापुर में पुलिस टीमें गश्त कर रही थीं. इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को जाते हुए देखा और रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार दोनों युवक रुकने के बजाए पुलिस पर फायर झोंकते हुए भागने की कोशिश करने लगे. इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और इसी दौरान नफीस के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया तो वहीं उसका साथी फरार हो गया. नफीस के पास से पुलिस को एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुआ है. बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने नफीस पर 5 दिन पहले ही इनाम घोषित किया था.

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम, IMD ने दिया 7 दिनों का अपडेट, जानें यूपी-बिहार का हाल

नफीस के बारे में पुलिस को मिली थी सूचना

नफीस को लेकर पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के बाद से ही नफीस की तलाश में थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नफीस प्रयागराज के अपने खुल्दाबाद वाले घर पर आने वाला है. इसी सूचना के बाद प्रतापगढ़ – प्रयागराज के बॉर्डर के पास पुलिस ने चेकिंग लगाई थी. इसी दौरान पुलिस को नफीस अपने साथियों के साथ वहां जाता हुआ दिखा तो पुलिसों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नफीस ने रुकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग कर दी. फिलहाल नफीस की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके करीबी की तलाश में जुट गई है. माना जा रहा है कि नफीस से हत्याकांड से जुड़े कई राज बाहर आ सकते हैं और अतीक से जुड़े भी कई मामलों के बारे मे जानकारी मिल सकती है. इसी के साथ हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही अतीक की बीवी सहित अन्य के बारे में भी जानकारी मिल सकती है.

इसी साल 24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

प्रयागराज में विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या इसी साल 24 फरवरी को दिन दहाड़े कर दी गई थी. हत्यारों ने उनके दो सुरक्षाकर्मियों को भी गोलियों से भून दिया था. इस घटना में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में अतीक अहमद के बेटे असद ने गोलियां चलाता हुआ दिखा था. इसी के बाद से इस हत्याकांड मामले में अतीक और उसके भाई अशरफ का नाम सामने आया था. तो वहीं उमेश पाल की पत्नी ने अतीक के पूरे परिवार और कई गुर्गों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago