यूटिलिटी

दिल्ली-NCR वालों को लगा झटका, महंगी हो गई CNG, जानें नई कीमत

दिल्ली में रहने वालों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सीएनजी (CNG) की कीमतें में बढ़ोत्तरी की गई है. इसके साथ ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में सीएनजी के दामों में एक रुपए की इजाफा हुआ है. वहीं रेवाड़ी में एक रुपए की गिरावट देखी गई है. बता दें कि दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. तो वहीं नोएडा में 81.20 रुपये, ग्रेटर नोएडा में 80.20 और गाजियाबाद एवं हापुड़ में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

बता दें कि रेवाड़ी में पहले सीएनजी का का रेट 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो कि अब एक रुपए घटकर 81.20 रुपये हो चुका है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के अलावा किसी इलाके के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है. सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी से लोगो की जेब पर काफी बड़ा असर पड़ा है. वहीं इसके दामों में बढ़ोत्तरी का एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आईजीएल (Indraprastha Gas Limited) ने बताया कि ढ़ी हुई कीमतें 23 नवंबर की सुबह 6 बजे से यानी की आज से लागू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- अडानी के सौर ऊर्जा ऑपरेशन्स में रोबोट दिखाएगा कमाल, जानें क्या है इसकी खासियतें

इसी साल दाम में हुए थे बदलाव

इस साल केंद्र सरकार ने जनता को राहत देने के लिए जुलाई में सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया था. जिसके चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके रेट में गिरावट देखने को मिली थी. बता दें कि सीएनजी का यूज गाड़ियों के फ्यूल और बिजली बनाने में किया जाता है. बता दें कि इससे पहले सीएनजी के दामों को आईजीएल ने अगस्त में बढ़ाया था. जिसके बाद सरकार ने अक्टूबर में घरेलू नेचुरल गैस की कीमतों में इजाफा किया था. लगातार तेल और गैस के बढ़ते दामों को देखते हुए लगता है कि महंगाई का बोझ आम जनता पर पड़ने वाला है.

आम जनता की जेब पर पड़ेगा बुरा असर

लगातार CNG की बढ़ती कीमतों से दिल्ली-एनसीआर के लोगो की जेब पर इसका सीधा असर आम पड़ने वाला है. जिससे उर्वरक, पावर सेक्टर, स्टील पेट्रोकेमिकल जैसे कई सेक्टर की लागत में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं अब सीएनजी (CNG) में बढ़ोत्तरी के बाद अब पीएनजी (PNG) के दामों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago