महाराष्ट्र के नागपुर से एनसीपी विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे
Maharashtra: महाराष्ट्र के नागपुर से एनसीपी विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे अपने नवजात बच्चे के साथ विधानसभा पहुंची और सदन की कार्यवाही में भीग लीं. हालांकि अब ये चर्चा का विषय बन गई है. इस दौरान उनके पति और सास भी उनके साथ थी. जैसे ही विधायक सरोज अपने बच्चे को हाथों में थामे सदन परिसर में घुसी, सभी की नजरें उन्हीं पर थम गई.
दरअसल, सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने सभी को चौंका दिया. एनसीपी विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे ने महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश की है. महिला विधायक अपने तीन महीने के बच्चे को लेकर विधानसभा पहुंची और सदन की कार्रवाई में हिस्सा लिया. सरोज बीते 30 सिंतबर को ही मां बनी थीं.
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अब एक मां हूं, लेकिन मैं अपने मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने विधानसभा आई हूं. उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चे को रोजाना सदन में लाना चाहूंगी, जिससे वो काम के साथ-साथ अपने बच्चे का भी ख्याल रख सकें.
ये भी पढ़ें : Viral: दो बीवियों के चक्कर में पिट गया सिपाही! खुलेआम महिला ने जड़े थप्पड़, लोग बनाने लगे वीडियो
एनसीपी एमएलए सरोज बाबूलाल अहिरे ने कहा कि सदन परिसर में महिला विधायकों के लिए कोई फीडिंग रुम या क्रैच की सुविधा नहीं है. मुझे लगता है सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए. बता दें कि सरोज साल 2019 में विधायक चुनी गई थी. उसके बाद फरवरी 2021 में उनकी शादी हो गई थी.
ये भी पढ़ें : Viral: ‘भगवान’ से शादी करने वाली पूजा सिंह का दिखा अलग अंदाज, Photos हुईं वायरल
गौरतलब है कि आज से महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी और महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…