देश

Haryana Floor Test: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हासिल किया विश्वास मत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधायक पद से दिया इस्तीफा

Haryana Floor Test: हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त कर लिया है. मंगलवार को सैनी ने मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा के नए सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी. तो वहीं आज उनको बहुमत हासिल करना था. फिलहाल वह इस फ्लोर टेस्ट में पास हो गए हैं. वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस बात की घोषणा विधानसभा में की है.

सदन में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, उनका सौभाग्य है कि वे बतौर सीएम सदन में आए है. पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को लेकर कहा, मैं मनोहर लाल की देखरेख में पला बढ़ा हूं. तो वहीं सदन में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का शायराना अंदाज भी दिखाई दिया. उन्होंने कहा, मालूम था सबको एक दिन यार बदलेंगे, नाटक वही रहेगा पर किरदार बदलेंगे. हुड्डा ने आगे कहा, तुम सीएम बदलते रहना हम सरकार बदलेंगे. हुड्डा ने आगे कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन था.

ये भी पढ़ें-Haryana Floor Test: नायब सिंह सैनी सरकार ने पेश किया विश्वासमत, कांग्रेस ने विरोध करते हुए दागे ये सवाल, व्हिप जारी होने के बावजूद सदन में पहुंचे जेजेपी के 4 विधायक

मिलेगी नई जिम्मेदारी

मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सदन में इसकी घोषणा की. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी देने के लिए कहा है. हाईकमान जो भी दायित्व देगा, सहर्ष स्वीकार है. उन्होंने ये भी कहा था, हमने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है. हमने जनता के हितों के लिए काम किया. प्रदेश में नए बदलाव से मैं खुश हूं. जल्द ही प्रदेश को नया अध्यक्ष भी मिलेगा.

क्या दुष्यंत चौटाला फिर वापस आएंगे भाजपा में?

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में सियासी तूफान मचा हुआ है. राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने के बाद खबर सामने आ रही है कि, जजपा के दुष्यंत चौटाला गठबंधन से अलग हो गए हैं. अब कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago