खेल

ICC Ranking: रविचंद्रन अश्विन फिर बने टेस्ट नंबर 1 गेंदबाज, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भी मारी लंबी छलांग

R Ashwin Test No 1 Bowler: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन मेन्स टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर फिर से कब्जा जमा लिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार, 13 मार्च को आईसीसी रैंकिंग जारी की, जिसमें वह फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं. अपने 100वें टेस्ट मैच में 9 विकेट झटकने के बाद अश्विन पहले नंबर पर पहुंचे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. वहीं दूसरी पारी में अश्विन ने 77 रन खर्च कर 5 विकेट झटके थे. इस मैच में भारत ने इनिंग और 64 रन से जीत दर्ज कर 4-1 से सीरीज अपने नाम किया था.

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे अश्विन

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में छठी बार नंबर एक रैंक पर पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी टीम के साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा है. वह साल 2015 में पहली बार इस फॉर्मेट में नंबर एक बने थे. वहीं धर्मशाला टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए कुलदीप यादव ने सात विकेट लेकर लंबी छलांग लगाई है. उन्हें 15 स्थानों का फायदा हुआ है. वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 16वें स्थान पर काबिज हो गए हैं.

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भी लगाई छलांग

इधर, बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान और शुभमन गिल 11 पायदान की छलांग लगाकर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं आखिरी टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दो स्थान ऊपर उठकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के जैक क्रॉली और जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी रैंकिंग में एक-एक पायदान ऊपर आ गए हैं. जबकि, स्पिनर शोएब बशीर 11 स्थान की छलांग लगाकर 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 6 विकेट लेकर अश्विन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान दौरे पर जाएगी न्यूजीलैंड, दोनों देशों के बीच खेली जाएगी T20I सीरीज

PSL 2024 के मैच में शोएब मलिक के बोल्ड होने पर बेगम सना जावेद का उतरा चेहरा, वायरल हुआ रिएक्शन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

12 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

17 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

36 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

36 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

60 minutes ago