देश

Maharashtra News: बारामती में आयोजित हुआ ‘नमो रोजगार मेला’, कार्यक्रम में शामिल हुए शरद पवार, एकनाथ शिंदे बोले…

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार शनिवार को बारामती में ‘नमो रोजगार मेला 2024’ का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ शामिल हुए. बारामती शरद पवार का गढ़ माना जाता है.

लिस्ट में शामिल नहीं था शरद पवार का नाम

बता दें कि शरद पवार का नाम इस रोजगार मेले के लिए आमंत्रित व्यक्तियों की सूची में शुरू में शामिल नहीं था, लेकिन इसमें राकांपा (NCP) संस्थापक शरद पवार की मौजूदगी ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. शरद पवार ने इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार को अपने आवास पर भोजन के लिए आमांत्रित किया.

भोजन के निमंत्रण को सीएम ने किया अस्वीकार

सीएम एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर भोजन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया, जबकि अजित पवार जाएंगे या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को विधानमंडल सत्र की समाप्ति के बाद संवाददाताओं से कहा था, ”हमारा (शनिवार को) व्यस्त कार्यक्रम है क्योंकि बारामती कार्यक्रम के बाद हमें अहमदाबाद जाना है. मैंने उनसे (शरद पवार) कहा कि अगली बार बारामती दौरे पर मैं उनसे मिलने आऊंगा.”

निमंत्रण मिलने और उसे अस्वीकार किए जाने को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए शिंदे ने कहा, ‘‘यदि कोई आपके घर के करीब आता है, तो आप उसे आमंत्रित करने के लिए बाध्य हैं.”

यह भी पढ़ें- UP News: पेपर लीक मामले में सीएम योगी का बड़ा फैसला, RO/ARO परीक्षा रद्द, STF करेगी जांच

शरद पवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बाद रोजगार मेले के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया था क्योंकि उन्होंने 1960 के दशक से सांसद या विधायक के रूप में बारामती का प्रतिनिधित्व किया है. वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. नमो रोजगार मेला 2024 में भाग लेने वाले अन्य लोगों में राज्य के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, उदय सामंत के अलावा बारामती से लोकसभा सदस्य और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले शामिल थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 minute ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

6 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

47 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago