देश

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट में PM मोदी-शाह समेत 195 नाम, देखिए— किस सीट पर कौन

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुकी है. आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने दिल्ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. सत्तारूढ़ पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 100 से ज्यादा नाम घोषित किए. जिनमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 28 महिलाओं के नाम सामने आए हैं. इस सूची में 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी चेहरों को उम्मीदवार घोषित किया गया. पहली सूची के कुल 195 उम्मीदवारों में 47 चेहरे 50 साल से कम उम्र के हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है.

पीएम मोदी वाराणसी से ही लड़ेंगे चुनाव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार, 2 मार्च की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. तावड़े ने कहा, “पिछले 1 दशक से निरंतरता के साथ विकास के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, इस मंत्र के साथ एक सेवा की अद्भुत मिसाल देश में ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर प्रस्तुत की है. हम उनकी अगुवाई में एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे.”

अमित शाह गांधीनगर तो राजनाथ सिंह लखनऊ सीट पर

लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई भाजपा की पहली लिस्ट में अमित शाह, ओम बिरला, शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी समेत लगभग सभी प्रमुख चेहरे नजर आए हैं. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से बताया गया कि अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ सीट से ही चुनाव लड़ेंगे.

सिंधिया को MP के गुना से टिकट, शिवराज विदिशा से लड़ेंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है. इसआज 195 उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद भाजपा एक बार फिर 5 से 7 मार्च तक लगातार 3 दिन बैठक करेगी, जहां कुछ और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे.

ये रहे पहली सूची के सभी 195 उम्मीदवारों के नाम-

 

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद

दमन एवं दीव

  • दमन एवं दीव से लालूभाई पटेल

दिल्ली

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

गोवा

  • उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाइक

गुजरात

  • कच्छ से विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
  • बनासकांठा से रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
  • पाटण से भरतसिंहजी दाभी
  • गांधीनगर से अमित शाह
  • अहमदनगर पश्चिम से दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
  • राजकोट से परषोत्तम रुपाला
  • पोरबंदर से मनसुखभाई मंडाविया
  • जामनगर से पूनमबेन माडम
  • आणंद से  मितेशभाई रमेशभाई पटेल
  • खेड़ा से देवुसिंह चौहान
  • पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
  • दाहोद से जसवन्तसिंह भाभोर
  • भरूच से मनसुखभाई वसावा
  • बारडोली से प्रभुभाई नागरभाई वसावा
  • नवसारी से सीआर पाटिल

जम्मू एवं कश्मीर

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • जम्मू से जुगल किशोर शर्मा

झारखंड

  • राजमहल से ताला मरांडी
  • दुमका से नील सोरेन
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • रांची से संजय सेठ
  • जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो
  • सिंहभूम से गीता कोड़ा
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • लोहारदगा से समीर उरांव
  • पलामू से विष्णु दयाल राम
  • हजारीबाग से मनीष जयसवाल

केरल

  • कासरगोड से एम.एल. अश्विनी
  • कण्णूर से सी.रघुनाथ
  • वडकरा से प्रफुल्ल कृष्ण
  • कोजिक्कोड से एम.टी. रमेश
  • मलप्पुरम से अब्दुल सलाम
  • पोन्नानी से निवेदिता सुब्रमण्यन
  • पालक्कड से सी. कृष्णकुमार
  • त्रिशूर से सुरेश गोपी
  • अलपुझा से शोभा सुरेंद्रन
  • पत्तनमतिट्टा से अनिल के. एंटनी
  • अट्टिंगल से वी. मुरलीधरन
  • तिरुवनंतपुरम से राजीव चन्द्रशेखर

मध्य प्रदेश

  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
  • भिंड से संध्या राय
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह
  • गुना से ज्योदिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जनार्दन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्रा
  • शहडोल से हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • राजगढ़ से रोडमल नागर
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान
  • खरगोन से गजेन्द्र पटेल
  • खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल से दुर्गा दास उइके

राजस्थान

  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • चुरू से देवेंद्र झाझरिया
  • सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • भरतपुर से रामस्वरूप कोली
  • नागौर से ज्याति मिर्धा
  • पाली से पीपी चौधरी
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • जालैर से लुम्बाराम चौधरी
  • उदयपुर से मन्नालाल रावत
  • बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय
  • चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी
  • कोटा से ओम बिड़ला
  • झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह

तेलंगाना

  • करीमनगर से बंढी संजय कुमार
  • निजामाबाद से अरविंद धर्मपुरी
  • जहीराबाद से बीबी पाटिल
  • मल्काजगिररि से ईटेला राजेंदर
  • सिकंदराबाद से जी. किशन रेड्डी
  • हैदराबाद से माधवी लता
  • चेलवेल्ला से कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
  • नगरकुर्नूल से पी. भरत
  • भोंगीर से बोरा नरसैयाह गौड़

त्रिपुरा

  • त्रिपुरा पश्चिम से बिप्लब कुमार देब

उत्तराखंड

  • टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह
  • अल्मोड़ा से अजय टम्टा
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर से अजय भट्ट

उत्तर प्रदेश

  • कैराना से प्रदीप कुमार
  • मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान
  • नगीना से ओम कुमार
  • रामपुर से घनश्याम लोधी
  • संभल से परमेश्वर लाल सैनी
  • अमरोहा से कंवर सिंह तंवर
  • गौतम बुद्धनगर से महेश शर्मा
  • बुलंदशहर से भोला सिंह
  • मथुरा से हेमा मालिनी
  • आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल
  • फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर
  • एटा से राजवीर सिंह (राजू भैया)
  • आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप
  • शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर
  • खीरी से अजय मिश्रा टेनी
  • धौरहरा से रेखा वर्मा
  • सीतापुर से राजेश वर्मा
  • हरदोई से जय प्रकाश रावत
  • मिश्रिख से अशोक कुमार रावत
  • उन्नाव से साक्षी महाराज
  • मोहनलालगंज से कौशल किशोर
  • लखनऊ से राजनाथ सिंह
  • अमेठी से स्मृति ईरानी
  • प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता
  • फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत
  • इटावा से राम शंकर कठेरिया
  • कन्नौज से सुब्रत पाठक
  • अकबरपुर से  देवेन्द्र सिंह “भोले”
  • जालौन से  भानु प्रताप सिंह वर्मा
  • झांसी से अनुराग शर्मा
  • हमीरपुर से कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
  • बांदा से आरके सिंह पटेल
  • फतेहपुर से निरंजन ज्योति
  • बाराबंकी से उपेंद्र रावत
  • फैजाबाद से लल्लू सिंह
  • अम्बेडकरनगर से रितेश पांडेय
  • श्रावस्ती से साकेत मिश्रा
  • गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह
  • डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल
  • बस्ती से हरीश द्विवेदी
  • संतकबीरनगर से प्रवीण कुमार निषाद
  • महराजगंज से पंकज चौधरी
  • गोरखपुर से रवि किशन
  • कुशीनगर से विजय कुमार दुबे
  • बांसगांव से कमलेश पासवान
  • लालगंज से नीलम सोनकर
  • आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • सलेमपुर से रविन्द्र कुशवाहा
  • जौनपुर से कृपा शंकर सिंह
  • चंदौली से महेंद्र पांडेय

पश्चिम बंगाल

  • कूच बिहार से निशिथ प्रमाणिक
  • अलीपुरद्वार से मनोज तिग्गा
  • बेलूरघाट से सुकांता मजूमदार
  • मालदाहा उत्तर से खगेन मुर्मू
  • मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्रा चौधरी
  • बहरामपुर से निर्मल कुमार साहा
  • मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष
  • राणाघाट से जगन्नाथ सरकार
  • बनगांव से शांतनु ठाकुर
  • जॉयनगर से अशोक कंडारी
  • जादवपुर से अनिर्बान गांगुली
  • हावड़ा से रथिन चक्रवर्ती
  • हुगली से लॉकेट चटर्जी
  • कांथी से सौमेन्दु अधिकारी
  • घाटल से हिरण्मय चट्टोपाध्याय
  • पुरुलिया से ज्योतिर्मय सिंह महतो
  • बांकुड़ा से सुभाष सरकार
  • बिष्णुपुर से सौमित्र खान
  • आसनसोल से पवन सिंह
  • बोलपुर से प्रिया साहा

संवाद सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 29 फरवरी को हुई एक बैठक में ही तैयार कर ली थी, जिसमें PM मोदी को यूपी के वाराणसी, अमित शाह को गुजरात के गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा और संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट देने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़िए: बीजेपी आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 6 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

40 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

56 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago