दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी
भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर के राजनीति से संन्यास लेने वाले एक्स पर किए गए पोस्ट को आधार बना कर AAP ने मोदी सरकार को घेरने में जुट गई है. इससे पहले गौतम गंभीर ने राजनीति से किनारा करने की बात कही थी. जिसके बाद ऐसा मना जा रहा है कि ईस्ट दिल्ली से गौतम गंभीर का बीजेपी टिकट काट सकती है. जिसकी भनक लगने के बाद गौतम गंभीर ने ये फैसला लिया है. अब केजरीवाल सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनौती है कि वह बताए कि बीते सालों में दिल्ली के लिए सातों सांसदों और केंद्र सरकार के सांसदों ने क्या किया है?
अतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऊपरी स्तर से लेकर नीचे तक भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कैंडिडेट काम नहीं करता है. भाजपा के इशारे पर LG विकास योजनाओं को रोक देते हैं. आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद से लेकर विधायक और मंत्रियों तक के फोन नंबर को लोग जानते है. अतिशी ने दिल्ली वासियों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सांसदों को उखाड़ फेंकें.
वहीं विधायक कुलदीप ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के एक और सांसद दिल्ली को छल कर भाग गए. इससे पहले महेश गिरी अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए. बीजेपी का यह ट्रेंड शर्मनाक है, नए चेहरे नई उड़ान देकर पूर्वी दिल्ली के लोगों को झांसा दिया गया.
लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप भाजपा पर सभी मामलों पर हमलावर हो गयी है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि गौतम गंभीर के संभावित टिकट कटने पर प्रेस करने के लिए पार्टी के शीर्ष मंत्री और विधायक पहुंच गए. भाजपा के चेहरे बदलकर नए उम्मीदवार उतारने को आप अब मुद्दा बनाने जा रही है. जिसे अभी से तूल दिया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…