देश

मोहर्रम पर परिवार से मिलने आए युवक की चाकू से हत्या, भाई गंभीर घायल; नशे के कारोबार पर उठे सवाल

Narela Murder Case: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में मोहर्रम के मौके पर परिवार से मिलने आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने दोनों सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मोहर्रम पर परिवार से मिलने आए युवक की चाकू से हत्या

आपको बता दें कि यह सनसनीखेज वारदात आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की है, जानकारी के मुताबिक बीती देर रात दो सगे भाई पास की एक दुकान पर बीड़ी लेने गए थे, इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उनकी मामूली कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दोनों भाइयों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले में बड़े भाई मुस्तकीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक मुस्तकीम की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है.

त्योहार की खुशियां मातम में बदली

दोनों भाई उत्तम नगर इलाके में रहकर सफेदी का काम करते थे और मोहर्रम के अवसर पर अपने परिवार से मिलने नरेला आया हुए थे. लेकिन त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार ने अपना एक सदस्य खो दिया, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है इलाके के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, जिसकी वजह से आए दिन अपराध और हिंसक घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. फिलहाल नरेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें: गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 14 घंटों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया 18 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

नशे के कारोबार पर उठे सवाल

फिलहाल नरेला में हुई इस हत्या ने एक बार फिर इलाके मे कानून- व्यवस्था और नशे के बढ़ते कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं, यही कारण है की हत्या के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वह लगातार नशा कारोबारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं.अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंचती है और स्थानीय लोगों की शिकायतों पर क्या कुछ कार्रवाई करती है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

1 minute ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

37 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

40 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago