PM Modi Global Rating: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुतबा वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता रहा है. किसी भी ग्लोबल समिट की तस्वीरें उठा कर देखीं जाए, एक नेता जिसके चारों ओर अन्य वैश्विक नेताओं का जमावड़ा रहता है, तो उसमें आपको उसमें केवल मोदी, मोदी और बस मोदी ही दिखेंगे. पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर सबसे पॉपुलर नेता हैं और यह एक बार फिर साबित हो गई है. पीएम मोदी की वैश्विक स्तर पर अप्रूवल रेटिंग दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. उनकी अप्रूवल 76 फीसदी तक चली गई है, जो कि भारत के लिए एक बड़े गौरव का विषय है.
दरअसल, अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ ने हाल ही में एक सर्वे किया है. इसकी रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली हैं. पीएम मोदी के बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 66 फीसदी रेटिंग मिली है. इसके बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट को 58 फीसदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 49 फीसदी रेटिंग मिली है.
ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी कोई पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं, बल्कि पिछले कई साल से लगातार इस लिस्ट में टॉप अगर कोई नेता है, तो वो निश्चित तौर पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं. पीएम मोदी पिछले कई सालों से इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं, जो मार्च के बाद से उनकी सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग है.
हम बात अगर सबसे पॉपुलर रेटिंग वाले वैश्विक नेताओं की कर रहे हैं, तो वहीं डिसअप्रूवल रेटिंग पर भी बात करना जरूरी हो जाता है. इसकी वजह यह है कि पॉलिटिकल इंटेलिजेंस फर्म की ओर से एकत्र किया गया डेटा 22 वैश्विक नेताओं के सर्वे पर आधारित है. 6-12 सितंबर, 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी की सूची में सबसे कम डिसप्रूवल रेटिंग है. ये केवल 18 फीसदी है. डिसअप्रूवल रेट की बात करें तो टॉप 10 नेताओं की लिस्ट में कनाडा के जस्टिन ट्रूडो की डिसप्रूवल रेटिंग सबसे अधिक 58 फीसदी है.
-भारत एक्सप्रेस
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…