डब्ल्यूपीएल (सोर्स-WPL)
WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन से पहले कल यानी 9 दिसंबर को प्लेयर ऑक्शन आयोजित की जाएगी. कुल 165 महिला खिलाड़ियों ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए अपने नाम दिए हैं. इसमें भारत से 104 खिलाड़ी हैं. जबकि 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें भी एसोसिएट देशों की 15 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं. डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन का आगाज अगले साल फरवरी महीने के अंत तक हो सकता है.
टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच टीमों में कुल 30 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं. पहले सीजन में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था. मुंबई में 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगा. ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा फैंस जियो सिनेमा पर ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था. इस समय मुंबई इंडियंस महिला टीम में इस समय कुल खिलाड़ियों की संख्या 13 है, जिसमें पांच विदेशी खिलाड़ी हैं. ऑक्शन में मुंबई इंडियंस एक विदेशी खिलाड़ी समेत कुल पांच खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल कर सकती है. मुंबई के पर्स में 2.10 करोड़ रुपये शेष बचे हैं.
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…