Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Global Rating: फिर से दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने नरेंद्र मोदी, ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 75 फीसदी पार

PM Modi Global Rating: प्रधानमंत्री की लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी टॉप पर हैं और अप्रूवल रेटिंग्स ने एक बार फिर यह बात साबित कर दी है.

PM Modi Global Rating: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुतबा वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता रहा है. किसी भी ग्लोबल समिट की तस्वीरें उठा कर देखीं जाए, एक नेता जिसके चारों ओर अन्य वैश्विक नेताओं का जमावड़ा रहता है, तो उसमें आपको उसमें केवल मोदी, मोदी और बस मोदी ही दिखेंगे. पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर सबसे पॉपुलर नेता हैं और यह एक बार फिर साबित हो गई है. पीएम मोदी की वैश्विक स्तर पर अप्रूवल रेटिंग दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. उनकी अप्रूवल 76 फीसदी तक चली गई है, जो कि भारत के लिए एक बड़े गौरव का विषय है.

दरअसल, अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ ने हाल ही में एक सर्वे किया है. इसकी रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली हैं. पीएम मोदी के बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 66 फीसदी रेटिंग मिली है. इसके बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट को 58 फीसदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 49 फीसदी रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें-राजस्थान का नया CM इस तारीख को तय होगा, पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद JP नड्‌डा से मिले राजनाथ; BJP प्रदेशाध्यक्ष कराएंगे बैठक

लगातार टॉप पर रहे हैं नरेंद्र मोदी

ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी कोई पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं, बल्कि पिछले कई साल से लगातार इस लिस्ट में टॉप अगर कोई नेता है, तो वो निश्चित तौर पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं. पीएम मोदी पिछले कई सालों से इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं, जो मार्च के बाद से उनकी सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग है.

यह भी पढ़ें-Mahua Moitra Expelled: JDU सांसद ने महुआ के बचाव में दिया ऐसा तर्क कि स्पीकर ओम बिरला ने जमकर लगाई डांट, जानें पूरा मामला

यहां भी टॉप कर गए मोदी

हम बात अगर सबसे पॉपुलर रेटिंग वाले वैश्विक नेताओं की कर रहे हैं, तो वहीं डिसअप्रूवल रेटिंग पर भी बात करना जरूरी हो जाता है. इसकी वजह यह है कि पॉलिटिकल इंटेलिजेंस फर्म की ओर से एकत्र किया गया डेटा 22 वैश्विक नेताओं के सर्वे पर आधारित है. 6-12 सितंबर, 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी की सूची में सबसे कम डिसप्रूवल रेटिंग है. ये केवल 18 फीसदी है. डिसअप्रूवल रेट की बात करें तो टॉप 10 नेताओं की लिस्ट में कनाडा के जस्टिन ट्रूडो की डिसप्रूवल रेटिंग सबसे अधिक 58 फीसदी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital