Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राजस्थान का नया CM इस तारीख को तय होगा, पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद JP नड्‌डा से मिले राजनाथ; BJP प्रदेशाध्यक्ष कराएंगे बैठक

Rajasthan news: राजस्थान का नया सीएम दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तय होगा. भाजपा के पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद राजनाथ सिंह नड्‌डा से मिले हैं. वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने भी उनसे मुलाकात की है.

Rajasthan CM and BJP

राजस्थान में CM के लिए पर्य​वेक्षक बने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, इनसेट में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी

Rajasthan CM News: राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा..? ये सवाल सियासत के गलियारों से लेकर आम आदमी तक हर किसी के मन में उठ रहा है. मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के कयासों के बीच दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनाव जीतने के कई दिनों बाद भाजपा ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावडे को राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक रविवार को होगी.

Rajasthan CM and BJP Observers

रविवार, 10 दिसंबर को है..उस दिन भाजपा के विधायक दल की बैठक जयपुर में होनी प्रस्तावित है. उस बैठक में राजनाथ सिंह समेत तीनों पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों का मन टटोलेंगे. उसके बाद 15 दिसंबर तक राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की शपथ भी हो सकती है, क्योंकि 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहा है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद आज शुक्रवार को ही राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की मुलाकात भी हो गई है. जेपी नड्‌डा और राजनाथ सिंह की मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

Image

कइयों का कहना है कि हाईकमान ने पर्यवेक्षक काे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के लिए मैसेज दे दिया है. वहीं, संसद भवन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी नड्‌डा और राजनाथ से मुख्यमंत्री के चयन और विधायक दल की बैठक को लेकर बातचीत की, ऐसी खबर भी आ रही है.

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस ने आखिर कहां-कहां काली कमाई और नोट छिपाकर रखी हैं?’, झारखंड में ₹200 करोड़ मिलने पर अनुराग ठाकुर ने दागे सवाल

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital