Bharat Express DD Free Dish

बायो अपडेटेड पर हार अनएक्सेप्टेड! ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया बायो, पर ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ लिखने से किया सख्त परहेज

Mamata Banerjee Bio Update: जब शुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली तो ममता बनर्जी ने अपने बायो को अपडेट कर दिया. उन्होंने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ को हटा लिया है, लेकिन नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लिखने से परहेज किया. 

Mamata Banerjee Bio Update

Mamata Banerjee Bio Update

Mamata Banerjee Bio Update: पश्चिम बंगाल की सत्ता हाथ से निकल चुकी है, लेकिन ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के तेवर अब भी वैसे ही तीखे हैं. नए मुख्यमंत्री के रूप में शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के शपथ लेने के बाद ममता ने भले ही अपने सोशल मीडिया बायो से ‘Chief Minister’ शब्द हटा दिया हो, लेकिन उसमें छिपे संकेतों और सियासी संदेशों में कुर्सी छिने जाने की कसक साफ-साफ दिख रही है.

ममता बनर्जी के एक्स अकाउंट पर उनके बायो में शनिवार की सुबह 11 बजे तक “माननीय मुख्यमंत्री” पश्चिम बंगाल लिखा था, लेकिन जब शुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली तो ममता बनर्जी ने अपने बायो को अपडेट कर दिया. उन्होंने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ को हटा लिया है, लेकिन नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लिखने से परहेज किया.

Mamata Banerjee Bio Update

‘एक्स’ के बायो में नहीं लिखा ‘पूर्व मुख्यमंत्री’

उन्होंने अपने ‘एक्स अकाउंट’ के बायो में “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17 विधानसभा)” लिखा है. इसके अलावा उन्होंने खुद को तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक के रूप में भी पेश किया है.

बता दें कि, 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में आते ही ममता बनर्जी का पारा चढ़ गया. उन्होंने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी का उपयोग कर तृणमूल को हराने का आरोप लगाते हुए चुनाव में मिली हार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

राज्यपाल ने भंग की विधानसभा

ममता बनर्जी ने कहा था कि वो इस हार को स्वीकार नहीं करती हैं और वो कभी भी लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं सौंपेंगी. ममता बनर्जी के इस तेवर को देख राज्यपाल आर.एन. रवि ने 7 मई को विधानसभा भंग कर दी. जिसके बाद ममता बनर्जी का बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें- योगी कैबिनेट 2.0 का विस्तार कल! 6 चेहरों की लॉटरी लगना तय; जानें कौन-कौन बन सकता है मंत्री और किसका कटेगा पत्ता

आज शुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इसके अलावा एनडीए के भी कई बड़े नेताओं को इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read