देश

Indus Water Treaty पर नरेश टिकैत के बयान से हंगामा, राकेश टिकैत ने दी सफाई; डिप्टी CM बोले- पाकिस्तान से इतनी हमदर्दी है तो वहीं चले जाएं

Naresh Tikait Indus Water Treaty Reactions: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संबंधों में बढ़े तनाव के बीच किसान नेता नरेश टिकैत के सिंधु जल संधि पर दिए बयान ने देशभर में विवाद खड़ा कर दिया है. टिकैत ने कहा कि पाकिस्तान के किसानों को पानी मिलना चाहिए क्योंकि वहां भी किसान हैं. उन्होंने संधि तोड़ने के फैसले को गलत बताया.

“पाकिस्तान के किसान भी किसान हैं” – नरेश टिकैत

मीडिया से बातचीत में नरेश टिकैत ने कहा, “संधि तोड़ना गलत है. किसान चाहे कहीं भी हो, उसे पानी मिलना चाहिए. पाकिस्तान में भी किसान हैं, वे आतंकवादी नहीं हैं.” उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जा रहा है.

देशभर में विरोध, दिल्ली के डिप्‍टी सीएम ने धिक्‍कारा

दिल्ली के डिप्‍टी सीएम प्रवेश साहिब सिंह ने नरेश टिकैत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “जो लोग पाकिस्तान के किसानों की चिंता कर रहे हैं, वे न भारत के सच्चे नागरिक हैं और न किसानों के सच्चे हितैषी.” उन्होंने टिकैत भाइयों को राष्ट्रविरोधी करार देते हुए यहां तक कह दिया कि “अगर पाकिस्तान से इतनी हमदर्दी है, तो भारत छोड़ पाकिस्तान चले जाएं.”

राकेश टिकैत ने किया भाई नरेश टिकैत का बचाव

हरियाणा के करनाल में राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नरेश टिकैत के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि, “हम सरकार और सेना के साथ हैं. सख्त निर्णय लिए जाएं, हम समर्थन में रहेंगे. प्रेस के सवालों के जवाब में उन्होंने कुछ कहा, उसका गलत अर्थ निकाला गया है.”

अब किसान संगठनों में मतभेद उभरते दिख रहे

इस बयान के बाद विभिन्न किसान संगठनों में मतभेद उभरते दिख रहे हैं. कई संगठनों ने नरेश टिकैत के बयान से दूरी बना ली है और इसे राष्ट्रहित के खिलाफ बताया है. वहीं कुछ किसान नेता अब भी टिकैत भाइयों के साथ खड़े हैं.

सिंधु जल संधि जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बयानबाजी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि शब्दों का चयन कितना महत्वपूर्ण है. नरेश टिकैत के बयान ने जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करवाया, वहीं राकेश टिकैत की सफाई से मामला कुछ हद तक शांत हुआ है. हालांकि, सरकार और आम जनमानस का मूड अब स्पष्ट है—राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं.

यह भी पढ़िए: दिल्ली में सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक हुई, राहुल समेत कई विपक्षी हुए शामिल; ओवैसी बोले- PAK को FATF ग्रे लिस्ट में डालें

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago