देश

हे भगवान..! 1,2 नहीं पूरे 400 किलो घी जब्त, नर्मदापुरम का ‘धंधा’ आपकी प्लेट में पहुंचता तो क्या होता?

Narmadapuram Fake Ghee Seized: इटारसी/विनय मालवीय: आगामी त्यौहारों के सीजन को देखते हुए मध्य प्रदेश का खाद्य सुरक्षा प्रशासन (Food Safety Department) पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है. बाजार में भारी डिमांड का फायदा उठाने के लिए मिलावटखोरों ने अपनी दुकानें सजा ली थीं, लेकिन नर्मदापुरम (Narmadapuram) में फूड डिपार्टमेंट ने ऐसी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है कि पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है. महज दो दिन के अंदर विभाग ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 400 किलो से ज्यादा संदिग्ध और मिलावटी घी जब्त किया है.

‘शुद्ध’ के नाम पर ऊंचे दामों में बिक रहा था ‘जहर’

यह संदिग्ध घी बाजार में ग्राहकों को ‘शुद्ध घी’ (Pure Ghee) बताकर काफी ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था. खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर ने बताया कि विभाग को दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी के चलते एक विशेष अभियान चलाया गया. कल 360 किलो घी जब्त करने के बाद, आज फिर नर्मदापुरम और इटारसी (Itarsi) के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी गई और 160 किलो से ज्यादा घी सीज किया गया.

इन दुकानों और ब्रांड्स पर हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने संदेह के आधार पर नर्मदापुरम स्थित शिवम एंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया. यहां से ‘संग्ध घी’ और ‘श्री कृष्णा घी’ के 5 नमूने जांच के लिए लिए गए और 160 किलो घी जब्त किया गया. इसी तरह, इटारसी स्थित गोविंदा स्टोर पर भी छापा मारकर ‘अनुज’ और ‘मधुसूदन’ घी के सैंपल भरे गए.

ये भी पढ़ें: ‘पत्थर फेंके गए… सिर फट जाता’ ममता बनर्जी पर हुआ हमला, गाड़ी पर बरसाए जूते-चप्पल

स्टेट लैब भेजे गए सैंपल

छापेमारी के दौरान जब्त किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला (State Food Lab) भेज दिया गया है. अधिकारी दियावर ने साफ कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई (अग्रिम प्रकरण) की जाएगी. इस महा-एक्शन ने मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी है और विभाग का कहना है कि त्यौहारों तक खाद्य पदार्थों की जांच का यह अभियान इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago