Muzaffarnagar Police Encounter: नीरज/मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. अवैध संबंधों के चलते दिनदहाड़े गंडासे से 17 वार कर एक शख्स की हत्या करने वाले आरोपी हाशिम को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारकर दबोच लिया. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल गंडासा भी बरामद हुआ है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने दिनदहाड़े गंडासे से 17 वार कर एक शख्स की हत्या कर दी थी.
यह पुरा मामला मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शनिवार को हाशिम नाम के युवक ने तालिब नाम के व्यक्ति पर गंडासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में आरोपी बेखौफ होकर तालिब पर 17 बार गंडासा चलाता नजर आ रहा है.
गंभीर रूप से घायल तालिब को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच और पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक तालिब की पत्नी के साथ आरोपी हाशिम के अवैध संबंध थे, जिसके चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया.
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं. रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हाशिम मंदवाड़ा से लुहासना की तरफ आ रहा है. खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी पास के गन्ने के खेत में छुप गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हाशिम के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी बुढ़ाना भेजा. अस्पताल ले जाते वक्त आरोपी ने मीडिया के कैमरों के सामने कहा, “अगर मैं उसे ना मारता तो वह मुझे मार देता.”
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच खूनी मुठभेड़, नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू ढेर
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…