Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nashik: आर्टिलरी सेंटर में नियमित प्रशिक्षण के दौरान विस्फोट में दो अग्निवीरों की मौत

Nashik: ये अग्निवीर हैदराबाद से नासिक के देवलाली स्थित आर्टिलरी स्कूल में ट्रेनिंग के लिए आए थे.

प्रतीकात्मक चित्र

Nashik: गुरुवार को महाराष्ट्र के नासिक स्थित आर्टिलरी सेंटर में एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की फील्ड गन से निकले गोले के फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई.

ये अग्निवीर हैदराबाद से नासिक के देवलाली स्थित आर्टिलरी स्कूल में ट्रेनिंग के लिए आए थे. सेना के अधिकारियों के अनुसार, इस घटना की सही वजह जानने के लिए सेना ने जांच के आदेश दिए हैं. यह हादसा गुरुवार दोपहर को नासिक रोड इलाके में हुआ, पुलिस ने बताया.

एक टीम फील्ड गन का अभ्यास कर रही थी, तभी एक गोला फट गया. इसमें दो अग्निवीर घायल हो गए और उन्हें तुरंत देवलाली के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इन अग्निवीरों की पहचान 20 वर्षीय गोहिल विश्वराज सिंह और 21 वर्षीय सैफत के रूप में हुई है.

आर्मी के एक अधिकारी ने बताया कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती का बड़ा ऐलान, अब किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी BSP

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital