देश

हरियाणा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती का बड़ा ऐलान, अब किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी BSP

हरियाणा विधानसभा चुनाव में निराशाजनक नतीजे आने के बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि अब आगामी किसी भी चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी.

मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट

मायावती ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “यूपी सहित दूसरे राज्यों के चुनाव में भी बीएसपी का वोट गठबंधन की पार्टी को ट्रांसफर हो जाने किन्तु उनका वोट बीएसपी को ट्रांसफर कराने की क्षमता उनमें नहीं होने के कारण अपेक्षित चुनाव परिणाम नहीं मिलने से पार्टी कैडर को निराशा व उससे होने वाले मूवमेन्ट की हानि को बचाना जरूरी.”

गठबंधन न करने का लिया फैसला

उन्होंने आगे कहा, “इसी संदर्भ में हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम व इससे पहले पंजाब चुनाव के कड़वे अनुभव के मद्देनजर आज हरियाणा व पंजाब की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय पार्टियों से भी अब आगे गठबंधन नहीं करने का निर्णय, जबकि भाजपा-एनडीए व कांग्रेस-इण्डिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी.”

बसपा सु्प्रीमो ने कहा, “देश की एकमात्र प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी पार्टी बीएसपी व उसके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के कारवाँ को हर प्रकार से कमजोर करने की चौतरफा जातिवादी कोशिशें लगातार जारी हैं, जिस क्रम में अपना उद्धार स्वंय करने योग्य व शासक वर्ग बनने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रखनी जरूरी.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मदरसा शिक्षकों को मिलेगा ज्यादा वेतन

बीएसपी विभिन्न पार्टियों/संगठनों व उनके स्वार्थी नेताओं को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि ’बहुजन समाज’ के विभिन्न अंगों को आपसी भाईचारा व सहयोग के बल पर संगठित होकर राजनीतिक शक्ति बनाने व उनको शासक वर्ग बनाने का आन्दोलन है, जिसे अब इधर-उधर में ध्यान भटकाना अति-हानिकारक.”

37 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

बता दें कि बसपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. उनकी पार्टी ने 37 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन किसी भी सीट पर पार्टी को जीत नहीं मिली. वहीं आईएनएलडी के खाते में भी सिर्फ 2 सीटें आईं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

9 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

35 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

51 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

55 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

59 minutes ago