खेल

IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, स्मृति मंधाना के खेलने पर सस्पेंस!

IND-W vs PAK-W Smriti Mandhana Injury: पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. उप-कप्तान स्मृति मंधाना उंगली में चोट के कारण बाहर हो गई हैं. वार्म-अप मुकाबलों के दौरान मंधाना को चोट लग गई थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे भारत बनाम पाकिस्तान के मेगा संघर्ष के लिए समय पर ठीक होने की उम्मीद की थी. हालांकि, पीटीआई ने बताया है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चूकने की संभावना है. 

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर

महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का सफर रविवार से शुरू होगा. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होना है. इस बड़े मुकाबले से पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स हैं कि भारतीय उपकप्तान स्मृति मांधना अभ्यास मैच के दौरान उंगली में लगी चोट से अभी पूरी तरह उबर नहीं सकीं हैं और रविवार को टी20 महिला वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उनका खेलना तय नहीं है.

ये भी पढ़ें: SA-W vs SL-W T20 WC: महिला टी20 वर्ल्ड कप आज से शुरू, इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच

26 साल की इस सलामी बल्लेबाज को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में फील्डिंग के दौरान उंगुली में चोट लग गयी थी. इसके बाद वो इस मैच में ओपनिंग के बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. उनकी पारी केवल तीन गेंदों तक चली. बता दें मंधाना बाद में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के दूसरे अभ्यास मैच में नहीं खेल पाई थीं. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस भी चिंता का विषय है. पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल के दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया था. ऐसे में इन दोनों मुख्य खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम के लिए सबसे बड़ी टेंशन है.

ग्रुप बी में इन टीमों का होगा मुकाबला

बता दें भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ रखा गया है . पिछले टूर्नामेंट में ये टीम रनर-अप रही थी और इस बार भारतीय टीम खिताब जीतना चाहेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

15 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

18 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago