Shahdol School Viral Video: शहडोल/अनिल पाण्डेय: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी स्कूल का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. जिन क्लासरूम में बैठकर मासूम बच्चों को अपना भविष्य संवारना चाहिए, वहां एक शराबी युवक ने ऐसा गुंडागर्दी और हाई-वोल्टेज ड्रामा किया कि छोटे-छोटे बच्चे खौफ से सहम गए. नशे में धुत युवक सीधे क्लासरूम में घुस गया और ऐसा तांडव मचाया कि टीचर को अपनी जान बचाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई.
फर्श पर लेटकर गाया गाना, पटका सिर (Drunk Man Creates Ruckus Shahdol)
यह पूरा शर्मनाक मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी अंतर्गत दमकी टोला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है. सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी गांव का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंच गया. वह सीधे बच्चों के बीच क्लासरूम में घुसा और फर्श पर लेटकर अपना सिर पटकने लगा. इतना ही नहीं, वह बच्चों के सामने जोर-जोर से “मैं तेरे प्यार में पागल हूं…” जैसे गाने भी गाने लगा और शिक्षक की कुर्सी घसीटने लगा.
शहडोल के स्कूल मा पढ़ाई कम, नशेड़ी के सुरताल जादा!
क्लासरूम मा घुसके शराबी गाना गाइस, सिर पटकिस अउर गुरुजी का गोली मार देब के धमकी दइस
पुलिस आई तौ नशा नौटंकी दुनो उतरगा.
📍 दमकी टोला प्राथमिक स्कूल, केशवाही चौकी, बुढ़ार थाना
Shahdol Drunk man creates ruckus school viral video pic.twitter.com/k2Wanxe386— Cockroach Janta Party Ka Bap (@ShyamDatt_C) August 11, 2026
शिक्षक से मारपीट और गोली मारने की धमकी (Shahdol Drunk Man School Video)
जब पीड़ित शिक्षक संतोष कुशवाहा ने इस गुंडागर्दी का विरोध किया और बच्चों को बचाने की कोशिश की, तो शराबी उन पर ही भड़क गया. उसने बच्चों के सामने ही गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं, मारपीट पर उतारू हो गया और हद तो तब पार हो गई जब उसने शिक्षक को सीधे गोली मारने की धमकी दे डाली. हैरानी की बात यह रही कि स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी और ग्रामीण खिड़कियों से यह पूरा तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी उस शराबी को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं दिखाई.
ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी को घड़ियाली आंसू बहाना…’ धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, छात्रों को लेकर क्या कहा?
वीडियो वायरल और पुलिस का एक्शन (Shahdol School Viral Video)
स्थिति को बेकाबू होता देख शिक्षक संतोष कुशवाहा ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को घसीटकर क्लास से बाहर निकाला. शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

