देश

Haryana में Nayab Singh Saini दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 15 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 15 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के मौजूद रहने की संभावना है. समारोह में भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे.

जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल, निखिल मदान को जगह मिल सकती है.

Nayab मार्च 2024 में बने थे CM

गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बीते बुधवार (9 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. अगले दिन गुरुवार को उन्होंने राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी.

विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा की ओर से संकेत दिए गए थे कि अगली सरकार के भी मुखिया नायब सिंह सैनी बनेंगे. भाजपा ने मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से मुख्यमंत्री बनाया था. उस समय भाजपा मनोहर लाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी.

किसे मिली कितनी सीट

बता दें कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमटकर रह गई. इस चुनाव में जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) का सफाया हो गया और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो/INLD) सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही. प्रदेश की तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago