नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), श्रीनगर जोन ने दक्षिण कश्मीर में सक्रिय एक नशीले पदार्थों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पूर्व आतंकी भी शामिल है. विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी श्रीनगर ने 8–9 जुलाई 2025 को अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा इलाके में लक्षित अभियान चलाया.
इस दौरान लगभग 28 किलोग्राम अफीम भूसी बरामद हुई और दो आरोपी—शबीर (निवासी नौशहरा, थाना श्रीगुफवाड़ा, जिला अनंतनाग) और अमीन (निवासी कनैलवान, थाना बिजबेहड़ा, जिला अनंतनाग) को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर 9 जुलाई 2025 को शबीर के श्रीगुफवाड़ा स्थित निवास से लगभग 11 किलोग्राम अतिरिक्त अफीम भूसी भी बरामद की गई.
जांच में सामने आया है कि शबीर प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का सदस्य रह चुका है और 1996 में आतंकी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार हुआ था तथा 2004 में रिहा हुआ.
वहीं अमीन के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि वह पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में शामिल रहा है—2017 में हिमाचल प्रदेश के थाना इंदौरा में एक केस और अनंतनाग के थाना श्रीगुफवाड़ा में 523 किलोग्राम अफीम भूसी की बरामदगी से जुड़े केस में आरोपी रहा, जिनमें वह ज़मानत पर है.
जांच में तस्करी के इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की भी पहचान की जा रही है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह स्थानीय अफीम उत्पादकों से नशा खरीदकर अवैध चैनलों के माध्यम से अंतर-राज्यीय तस्करी करता था.
श्रीनगर में एनसीबी कार्यालय की स्थापना केंद्र सरकार की रणनीतिक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को मज़बूत करना है. एनसीबी युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने, नशा कारोबार को रोकने और केंद्रशासित प्रदेश में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
नशा तस्करी के खिलाफ इस लड़ाई में एनसीबी नागरिकों से भी सहयोग की अपील करता है. कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़ी जानकारी माणस-राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-1933 पर साझा कर सकता है. कॉलर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…