देश

NCP Leader Murder: मुंबई में अजित पवार गुट के नेता की हत्या, हमला कर फरार हुए आरोपी

NCP Leader Murder: अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक नेता की शुक्रवार रात मुंबई के बायकुला में हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी, एनसीपी के नेता सचिन कुर्मी पर धारदार हथियारों से हमला कर फरार हो गए. एक खबर के मुताबिक, बीती रात मुंबई के बायकुला इलाके में एनसीपी (अजित पवार) के तालुका अध्यक्ष सचिन कुर्मी पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद सचिन कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

इजाल के दौरान एनसीपी नेता की मौत

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हमला करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल नेता सचिन कुर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, मुंबई पुलिस ने इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

एनसीपी नेता की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार (4 अक्टूबर) को देर रात 12.30 बजे हुई. इस बारे में पुलिस का कहना है कि जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायल सचिन को जेजे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां, डॉक्टर ने जांच के बाद सचिन कुर्मी को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एनसीपी नेता की हत्या किसने और क्यों की. पुलिस के मुताबिक, हमले में 2-3 लोग शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

7 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

12 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

27 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

33 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

45 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

46 minutes ago