Women's T20 World Cup
यह घटना न्यूज़ीलैंड की पारी के 14वें ओवर में हुई. दीप्ति शर्मा के ओवर की आखिरी गेंद पर केर ने एक रन लिया. जैसे ही अंपायर ने ओवर समाप्त होने का संकेत दिया, गेंद डेड हो चुकी थी. हालांकि, इसके तुरंत बाद एमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने दूसरा रन लेने की कोशिश की, जिससे खेल में अनिश्चितता की स्थिति बन गई.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए कीपर एंड पर थ्रो किया, और उस समय केर क्रीज से काफी दूर थीं. ऐसा लग रहा था कि केर आउट हो चुकी हैं और वह पवेलियन की ओर लौटने लगीं. लेकिन, मैदान पर मौजूद अंपायरों ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया और केर को वापस बैटिंग के लिए बुला लिया. अंपायरों का यह मानना था कि पहला रन लेने के बाद गेंद डेड हो चुकी थी, इसलिए रनआउट मान्य नहीं था. इस फैसले से हरमनप्रीत कौर बेहद नाराज हो गईं और उन्होंने अंपायरों से इस पर लंबी चर्चा की.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर अंपायरों ने गेंद को डेड घोषित कर दिया था, तो अगले ओवर की पहली गेंद पर एमेलिया केर को स्ट्राइक पर होना चाहिए था. लेकिन 15वें ओवर की पहली गेंद का सामना सोफी डिवाइन ने किया, जिससे अंपायरिंग के फैसले पर और सवाल खड़े हो गए.
मैदान पर हुए इस घटनाक्रम ने मैच का माहौल गर्म कर दिया. अंपायरों को ओवर समाप्त करने से पहले हरमनप्रीत के थ्रो का इंतजार करना चाहिए था, जिससे केर के आउट होने पर सही निर्णय लिया जा सकता था. हालांकि, एमेलिया केर इस मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाईं और अगली ही गेंद पर रेणुका सिंह ने उन्हें 13 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया. इस विवादास्पद घटना ने मैच में अंपायरिंग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और भारतीय टीम के कप्तान की नाराजगी स्पष्ट रूप से दिखाई दी.
ये भी पढ़ें- भारतीय ओलंपिक संघ में ऐसा क्या हुआ कि अध्यक्ष PT Usha हो गईं नाराज, जानें किस बात पर खड़ा हुआ विवाद
-भारत एक्सप्रेस
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…