Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NCP Leader Murder: मुंबई में अजित पवार गुट के नेता की हत्या, हमला कर फरार हुए आरोपी

NCP Leader Murder: अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक नेता की शुक्रवार रात मुंबई के बायकुला में हत्या कर दी गई. एनसीपी के नेता सचिन कुर्मी पर धारदार हथियारों से हमला कर फरार हो गए.

Sachin Kurmi Murder

मुंबई में अजित पवार गुट के नेता की हत्या.

NCP Leader Murder: अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक नेता की शुक्रवार रात मुंबई के बायकुला में हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी, एनसीपी के नेता सचिन कुर्मी पर धारदार हथियारों से हमला कर फरार हो गए. एक खबर के मुताबिक, बीती रात मुंबई के बायकुला इलाके में एनसीपी (अजित पवार) के तालुका अध्यक्ष सचिन कुर्मी पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद सचिन कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

इजाल के दौरान एनसीपी नेता की मौत

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हमला करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल नेता सचिन कुर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, मुंबई पुलिस ने इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

एनसीपी नेता की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार (4 अक्टूबर) को देर रात 12.30 बजे हुई. इस बारे में पुलिस का कहना है कि जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायल सचिन को जेजे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां, डॉक्टर ने जांच के बाद सचिन कुर्मी को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एनसीपी नेता की हत्या किसने और क्यों की. पुलिस के मुताबिक, हमले में 2-3 लोग शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital